पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर एक और मुसीबत आ गई है. स्टॉक मार्केट एक्सचेंज की बिल्डिंग में आग लग गई है. लोकल मीडिया ने बताया कि कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई, मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.
दुर्घटना में सभी ट्रेडर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, भीषण आग का असर ट्रेडिंग एक्टिविटी पर पड़ा है. इसीलिए एक्सचेंज पर ट्रेडिंग को फिलहाल रोक दिया गया है. ट्रेडिंग दोबारा कब तक शुरू होगी इस पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है.
पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार तेजी
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तानी बेंचमार्क इंडेक्स ने बीते 1 साल में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. क्योंकि बाजार सालभर में 81.19% उछला है. जबकि BSE सेंसेक्स ने इसी अवधि में केवल 22.67% का रिटर्न दे पाया है. रिटर्न के लिहाज से पाकिस्तानी शेयर बाजार का रिकॉर्ड पिछले एक साल में भारतीय शेयर बाजार से अच्चा है. क्योंकि भारतीय शेयर बाजार की तुलना में पाकिस्तानी शेयर बाजार ने सालाना आधार पर इनवेस्टर्स को करीब 4 गुना ज्यादा रिटर्न दिया है.

रिटर्न के लिहाज से मंथली बेसिस पर भी पाकिस्तानी मार्केट काफी बेहतर किया. पाकिस्तानी बेंचमार्क इंडेक्स KSE-100, भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स पर भारी पड़ता नजर आया है. क्योंकि पिछले 1 महीने में KSE-100 ने 6.28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान BSE सेंसेक्स इंडेक्स ने 1.68 फीसदी कम यानी 4.60 फीसदी का रिटर्न दिया है.
क्या है पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट का इतिहास?
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की शुरुआत 11 जनवरी 2016 को हुई. इसकी स्थापना कराची स्टॉक एक्सचेंज, लाहौर स्टॉक एक्सचेंज और इस्लामाबाद स्टॉक एक्सचेंज के विलय के बाद हुई. जनवरी 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक PSX पर लगभग 375 कंपनियां लिस्टेड रहीं, जिनका कुल मार्केट कैपिटलाइजेश 27 अरब डॉलर है.
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
