पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है। विदेशी मुद्रा की भारी तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को विदेशों में रह रहे
नई दिल्ली: पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है। विदेशी मुद्रा की भारी तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से प्रवासी भारतीयों और चीन के प्रवासियों से सीख लेने को कहा जिन्होंने अपनी मातृभूमि में काफी निवेश किया है। बता दें कि इमरान खान ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये प्रवासी पाकिस्तानियों से देश में निवेश करने का आह्वान करते हुये उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त माहौल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण पाकिस्तान के अस्तित्व को ही खतरा उत्पन्न हो गया है।

पाकिस्तानी आवाम अनभिज्ञ है कि भ्रष्टाचार के कारण कितना गंभीर प्रभाव
वहीं उन्होंने कहा कि हमें जो धन युवाओं की शिक्षा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा में खर्च करना था, उसे समुद्र के पास महल बनाने और बैंक खातों को भरने में उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तानी आवाम इस बात से अनभिज्ञ है कि भ्रष्टाचार के कारण उनके जीवन पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा लोग भ्रष्टाचार और उनके जीवन के बीच संबंध को नहीं समझते हैं। भ्रष्टाचार से उनके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की तरफ से खान के हवाले से टि्वटर पर लिखा गया है। विदेशों में रह रहे चीन के लोगों ने चीन में निवेश किया। प्रवासी भारतीयों ने भारत में निवेश किया। उनकी अर्थव्यवस्थाएं मजबूत हुईं हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रवासी पाकिस्तानी हमारी बड़ी संपत्ति हैं। मैं उनसे जुड़ा हुआ हूं। वे पाकिस्तान में निवेश के इच्छुक नहीं हैं। इसका कारण भ्रष्टाचार और रिश्वत है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में भ्रष्टाचार फैला हो वहां कोई निवेश नहीं करना चाहता है।
नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो की तारीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाला 'नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो'के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लूट का धन बरामद करने के लिये संस्था की तारीफ की जानी चाहिए। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भारत की विदेशी प्राप्ति दुनिया में सबसे अधिक 79 अरब डालर रही जबकि चीन की 67 अरब डालर और मैक्सिको के प्रवासियों ने 36 अरब डालर अपने देश में भेजे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
