नई दिल्ली, सितंबर 01। रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत काफी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर हमारे रोजमर्रा की सबसे जरूरी वस्तुओं में से एक हैं। इसकी कीमत चाहें जितनी भी हो जाए इसका उपयोग रोज होना है क्योंकि खाना तो रोज बनता है। कई लोगों ने बढ़ते गैस की कीमतों से बचने के लिए इंडक्शन का प्रयोग करना शुरू किया है, लेकिन बिजली भी महंगी होती जा रही है। आज हम आपको एक ऐसे उपकरण के बारे में बताएंगे जिस से कम बिजली खर्च और कम गैस की लागत से खाना पकाया जा सकता है। केन्ट ने बाजार में एक मल्टी कुकर लॉन्च किया है। चलिए इसके विषय में आपको विस्तार से बताते हैं।
केंट मल्टी कुकर
केंट का मल्टी कुकर घर में खाना पकाने, बैचलर्स, हॉस्टलर्स और ट्रेवेलर के लिए एक बेहतरीन साधन है। छोटे आकार का होने के कारण इसे साथ ले जाना लाना काफी आसान है। केंट मल्टी कुकर से आप नाश्ता, लंच या डिनर के लिए स्वादिष्ट पकवान चंद मिनटों में बना सकते हैं। कुकर में इडली, टेस्टी नूडल्स और बहुत कुछ आसानी से पकाया जाता है। उबालने के लिए यह बेस्ट है। आप कुछ ही समय में अंडे उबाल सकते हैं। इडली, नूडल्स और मोमोज बनाने में भी यह किफायती विकल्प है। भाप से बनने वाली सब्जियां, चाय आदि के लिए यह उपयोगी है।
क्या है इक्विपमेंट
केंट मल्टी कुकर एक काफी छोटा और लाइट प्रोडक्ट है. इसे खरीदने पर मिलने वाले बॉक्स में लीड के साथ केंट का मल्टी कुकर, 2 इडली ट्रे, 1 एग ट्रे, एक पॉवर बेस मिलता है। बॉक्स में वारंटी कार्ड भी होता है।
कूकर का डिजाइन
यह कूकर काफी लाइट वेट का है। यानी इसको आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। ट्रैवेलिंग या होस्टलर्स या बैचलर्स के लिए यह 1.2 लीटर की कैपेसिटी वाला कुकर एक बेस्ट प्रोडक्ट है। तीन से चार लोगों के लिए खाना इस कुकर में आसानी से बनाया जा सकता है। कुकर का डिजाइन भी स्टाइलिश है। बनावट की बात करें तो कूकर की बाहर की बॉडी प्लास्टिक की है। ऊपर के साइड ग्लास कवर है. अंदर का वाल स्टेनलेस स्टील का है। कुकर में एक पॉवर बटन भी मिलता है।
टेम्परेचर कंट्रोल के कारण बनता है जल्दी खाना
कूकर की एक और खासियत यह है कि मल्टी कुकर ऑटोमैटिक मोड चेंज करने की सुविधा है। कुकर में टेंपरेचर रिस्पॉन्स ऑटोमेटिक होने के कारण, यह खाना पकाने के प्रोसेस को तेज कर देता है जिसके कारण काफी कम समय में खाना तैयार हो जाता है। कुकर में ऑटो टर्न-ऑफ की सुविधा है। इससे फायदा यह है कि खाना बनने के बाद यह अपने आप ऑफ हो जाएगा। केंट मल्टी कुकर की कीमत सिर्फ 2,900 रुपये है, यानी 3 हजार रुपये के अंदर आपके पास एक बेहतरीन उपकरण होगा।


Click it and Unblock the Notifications