Dividend Income: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर नतीजों के चलते फोकस में हैं. क्योंकि लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में गुरुवार को पेज इंडस्ट्रीज ने भी FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों को प्रति शेयर 300 रुपए का तगड़ा डिविडेंड देगी. नतीजों के बाद शेयर में निचले स्तरों से तेजी दर्ज की गई. शेयर BSE पर सवा फीसदी की बढ़त के साथ 46965 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
पेज इंडस्ट्रीज का Q4 में पर परफॉर्मेंस
Q4 रिजल्ट्स की जानकारी पेज इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज को दी है. इसमें कंपनी ने बताया कि नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 51.6% बढ़कर 164 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 108.2 करोड़ रुपए था. कंपनी की कुल आय भी 10.6% बढ़ी है, जोकि 993 करोड़ रुपए से बढ़कर 1098 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.
बाजार को पेज इंडस्ट्रीज ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 43% बढ़ा है. यह 235.3 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 164.4 करोड़ रुपए था. इस दौरान मार्जिन भी बढ़ा है, जोकि सालाना आधार पर 16.6% से बढ़कर 21.4% पर पहुंच गया है.

डिविडेंड बांट रही ये कंपनी
पेज इंडस्ट्रीज ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. यह FY25 में चौथा मौका है जब कंपनी डिविडेंड बांट रही है. इसके तहत कंपनी 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 200 रुपए का डिविडेंड बांट रही है. कंपनी अंतरिम डिविडेंड के लिए 21 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. जबकि अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट के लिए 13 जून 2025 को पेमेंट डेट फिक्स किया है.
पेज इंडस्ट्रीज स्टॉक परफॉर्मेंस
BSE पर पेज इंडस्ट्रीज का शेयर 1.19% की बढ़त के साथ 46965 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर 17 दिसंबर 2024 को 49933 रुपए का लेवल टच किया, जोकि एक साल का हाई है. जबकि 34570 रुपए का लेवल 24 मई 2024 को टच किया था, जोकि एक साल का सबसे निचला स्तर है. शेयर बीते एक साल में 34% की बढ़त दर्ज की गई. 5 साल में शेयर 166% उछल चुका है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
