केरल के ऐतिहासिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को देश के सबसे धनी मंदिरों में गिना जाता है।
नई दिल्ली: केरल के ऐतिहासिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को देश के सबसे धनी मंदिरों में गिना जाता है। केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रशासन और उसकी संपत्तियों के अधिकारी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट का फैसला पटलते हुए देश के सबसे अधिक संपत्ति वाले मंदिरों में से एक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का प्रबंधन का अधिकार त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार को दिया है।

बता दें कि मंदिर के पास करीब दो लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण 18वीं सदी में इसके मौजूदा स्वरूप में त्रावणकोर शाही परिवार ने कराया था, जिन्होंने 1947 में भारतीय संघ में विलय से पहले दक्षिणी केरल और उससे लगे तमिलनाडु के कुछ भागों पर शासन किया था।
5000 साल पुराना है पद्मनाभस्वामी मंदिर
मंदिर कब बना, इसपर कोई पक्का प्रमाण नहीं मिलता है। इतिहासकार डॉ.एल.के.रवि वर्मा के अनुसार मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है, जब मानव सभ्यता कलियुग में पहुंची थी। वैसे मंदिर के स्ट्रक्चर के लिहाज से देखें तो माना जाता है कि केरल के तिरुअनंतपुरम में बने पद्मनाभस्वामी मंदिर की स्थापना सोलहवीं सदी में त्रावणकोर के राजाओं ने की थी। इसके बाद से ही यहां के राजा इस मंदिर को मानते रहे। साल 1750 में महाराज मार्तंड वर्मा ने खुद को पद्मनाभ दास घोषित कर दिया। इसके साथ ही पूरा का पूरा राजघराना मंदिर की सेवा में जुट गया। अब भी शाही घराने के अधीन एक प्राइवेट ट्रस्ट मंदिर की देखरेख कर रहा है।
लॉकडाउन में पद्मनाभस्वामी मंदिर को 6 करोड़ का नुकसान
देश में सबसे अधिक संपत्ति वाले तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर को लॉकडाउन की अवधि के दौरान करीब छह करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मंदिर को औसतन हर महीने करीब तीन करोड़ रुपए की आय होती है। मंदिर में ऑनलाइन दान स्वीकार किया जा रहा है मगर ऑनलाइन दान में रोजाना करीब 25 हजार रुपए ही मिल रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि मंदिर की कमाई कितनी घट चुकी है। मंदिर के 307 कर्मचारियों को वेतन के रूप में हर महीने 1.1 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। पिछले महीने बैंक में जमा राशि और इस महीने डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से वेतन बांटा गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications