नयी दिल्ली। पीएसीएल घोटाला मामले में 12 लाख निवेशकों को राहत मिली है। बाजार रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के मुताबिक 12 लाख से अधिक पीएसीएल निवेशकों के 10,000 रुपये तक के क्लेम निपटा दिए गए हैं। इन क्लेम के लिए 429 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। सेबी ने पाया था कि पीएसीएल, जिसने कृषि और रियल एस्टेट व्यवसायों के नाम पर लोगों से पैसा जुटाया था, ने 18 सालों के दौरान अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं (CIS) के माध्यम से 60,000 करोड़ रुपये से अधिक पैसा हासिल किया। रिटायर न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा की अध्यक्षता वाले एक पैनल ने उन निवेशकों को कई चरणों में पैसा वापस करने का प्रक्रिया शुरू की थी, जिन्होंने पीएसीएल में पैसा लगाया था।
पहले 9.72 लाख लोगों को दिया पैसा
सेबी ने एक बयान में कहा कि समिति ने 12,48,344 पात्र लोगों (10,000 रुपये तक के दावों के मामले में) को 429.13 करोड़ रुपये का रिफंड कर दिया है। समिति ने इससे पहले 9.72 लाख से अधिक उन लोगों का पैसा लोटाया था, जिनका क्लेम 8,000 रुपये तक का था। अब 8,001 और 10,000 रुपये तक राशि का क्लेम करने वाले निवेशकों को पैसा लौटाया गया है, जिनकी संख्या 2.76 लाख निवेशक है।
जब्त की गई थी संपत्ति
दिसंबर 2015 में सेबी ने पीएसीएल और उसके नौ प्रमोटरों और निदेशकों की सभी संपत्तियों की कुर्की करने का आदेश दिया था। ये फैसला निवेशकों को बकाया पैसा लौटाने में असफल होने के कारण लिया गया था। सेबी ने 22 अगस्त 2014 को एक आदेश में पीएसीएल, इसके प्रमोटरों और निदेशकों को पैसा वापस करने के लिए कहा था। डिफॉल्टरों को निर्देश दिया गया था कि वे योजनाओं को बंद करें और आदेश की तारीख से तीन महीने के भीतर निवेशकों को पैसा वापस करें।
अप्रैल तक क्या थी स्थिति
मध्य अप्रैल तक पीएसीएल के 8 लाख से ज्यादा निवेशकों को 205 करोड़ रुपये लौटा दिए गए थे। तब 7,000 रुपये तक का क्लेम करने वाले निवेशकों को पैसा लौटा दिया गया था। यानी अप्रैल से सितंबर तक करीब 5 महीनो की अवधि में 4 लाख और निवेशकों को पैसा लौटा दिया गया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications