OYO IPO : ग्लोबल ट्रैवल टेक कंपनी OYO का बहुत जल्द आईपीओ आने वाला है। इस संबंध में कंपनी बाज़ार नियामक सेबी के पास पेपर्स जमा करने पर विचार कर रही है।

न्यूज एंजेंसी पीटीआई के अनुसार, होटल सर्विस देने वाली कंपनी ओयो इसी साल नवंबर में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की योजना बना रही है।
7-8 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का लक्ष्य अपने IPO के लिए 7-8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का वैल्यूएशन प्राप्त करना है। इस मामले से परिचित लोगों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी अगले सप्ताह अपने बोर्ड के समक्ष इस प्रस्ताव के साथ संपर्क कर सकती है। मूल्यांकन गाइडेंस अब 7-8 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 70 रुपये प्रति शेयर) आंका गया है, जो संभावित रूप से EBITDA के 25-30 गुना के दायरे में होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि OYO के DRHP या IPO संबंधी योजनाओं से संबंधित किसी भी समय-सीमा की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है, क्योंकि यह निर्णय OYO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा निर्देशित होगा और पूरी तरह से उनके विवेक पर होगा।
ओयो में सॉफ्टबैंक का है भार निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों में सॉफ्टबैंक ने बाजार की धारणा का आकलन करने के लिए एक्सिस, सिटी, गोल्डमैन सैक्स, आईसीआईसीआई, जेएम फाइनेंशियल और लंदन स्थित जेफरीज जैसे बैंकों के साथ बातचीत की है।
सॉफ्टबैंक ओयो के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक बना हुआ है। इस साल की शुरुआत में, ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी मूल इकाई ओरावेल स्टेज़ लिमिटेड के लिए नाम के सुझाव मांगे थे।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
