नई दिल्ली। कोरोना संकट के दौरान बहुत सी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलेरी में कटौती की। कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को लिमिटेड बेनेफिट्स के साथ छुट्टी पर भेज दिया। हालांकि कुछ कंपनियों ने इस दौरान अपने कर्मचारियों की सैलेरी भी बढ़ाई। अब नई घटना सामने आई है, जिसमें कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को मालिक बना दिया है। ओयो होटल्स एंड होम्स ने अपने सभी कर्मचारियों को पत्र लिख कर उन्हें कंपनी का सह-मालिक और शेयरधारक बनाने की जानकारी दी है। इसके लिए कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से भारी डिस्काउंट पर शेयर दिए जाएंगे। ओयो की तरफ से ये लेटर छुट्टी पर भेजे गए और काम कर रहे सभी कर्मचारियों को भेजे गए हैं।
अप्रैल में घटाई थी सैलेरी
अप्रैल में ओयो ने भारत में अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती और लिमिटेड बेनेफिट्स के साथ कुछ कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का ऐलान किया था। तब कर्मचारियों के लिए एक ईमेल में ओयो के सीईओ रोहित कपूर ने कहा था कि कंपनी अपने सभी कर्मचारियों को अप्रैल-जुलाई 2020 की पेरोल अवधि के लिए 25% तक सैलेरी कटौती स्वीकार करने के लिए कह रही है। कपूर ने यह भी कहा था कि कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को 4 मई से चार महीने के लिए अगस्त 2020 तक लिमिटेड बेनेफिट्स के साथ छुट्टी पर भेजने का मुश्किल फैसला भी लिया है।
शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी
जानकारी के लिए बता दें कि सभी कर्मचारियों को कंपनी का सह-मालिक और उन्हें शेयर देने के लिए कंपनी को अपने बोर्ड और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी होगी। ओयो की तरफ से जारी किए गए लेटर में कहा गया है कि जारी किए जाने वाले शेयर का मूल्य 37,10,000 रुपये है। पिछले महीने ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने कहा था कि कंपनी महामारी से प्रभावित अपने सभी छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारियों को 130 करोड़ रुपये के शेयर दे रही है। उन्होंने अप्रैल में कहा था कि कंपनी वैश्विक स्तर पर कुछ कर्मचारियों को छुट्टी पर रखेगी।
किस योजना के तहत दिए जाएंगे शेयर
ओयो अपने कर्मचारियों को एम्प्लोई स्टॉक ऑप्शन प्लान (ईएसओपी) के तहत शेयर जारी करेगी। मई में आई रिपोर्ट्स के अनुसार ओयो, जोमेटो, ग्रोफर्सऔर बाउंस जैसे स्टार्ट-अप ईएसओपी पूल्स का विस्तार कर रहे थे। इससे उनका प्रयास सैलेरी में कटौती के बाद अतरिक्त स्टॉक ऑप्शंस के साथ कर्मचारियों को कंपनी में बनाए रखने का था। मालूम हो कि ईएसओपी कंपनी द्वारा अपनी मर्जी से स्वीकार की जाने वाली योजना है। इसके द्वारा कंपनी अपने कर्मचारियों को और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications