Stay Now Pay Later : अगर आप कही घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर ओयो का नया फीचर आपके काफी काम आ सकता है। ओयो ने एक नया फीचर स्टे नाऊ पे लेटर विकल्प का ऐलान किया है।
इससे आप बिना किसी फाइनेंशियल बोझ के अपने ट्रिप को प्लान कर सकते है। इससे घूमना फिरना और आसान हो जायेगा। ओयो ने इसके लिए एक क्रेडिट बेस्ड पेमेंट्स सर्विस सिंपल के साथ साझेदारी की है।

यह फीचर अभी केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और इस फीचर को जल्द ही आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा तो फिर आइए जानते हैं इस फीचर और इस फीचर के बारे में इस्तेमाल के तरीके के बारे में।
स्टे नाऊ-पे लेटर के माध्यम से आप 5,000 रूपये तक का होटल खर्च बाद में चुका सकते हैं। इसका भुगतान आप स्टे के 15 दिनों के बाद किया जा सकता है। यह फीचर ओयो ऐप के होम स्क्रीन पर है। यात्री इसमें जाकर अपनी आवश्यकता के अनुसार, एसएनपीएल प्लान को चुन सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओयो ने इस नए फीचर की टेस्टिंग में अपने यूजर बेस के 10 प्रतिशत का उपयोग किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें सामने आया कि 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए 40 प्रतिशत से अधिक यूजर्स ने स्टे नाऊ-पे लेटर फीचर का इस्तेमाल किया।
पिछले महीने ओयो ने समर वैकेशन इंडेक्स 2023 रिपोर्ट जारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें खुलासा हुआ कि इस गर्मी 82 प्रतिशत भारतीय घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं। इसमें से 92 प्रतिशत लोग विदेशों की बजाय देश के ही भीतर घूमने-फिरने प्लान बना रहे है।
पिछले वर्ष की गर्मियों में दोस्तों के साथ घूमने में काफी अधिक जोर था। इस बार 34 प्रतिशत ने फैमिली के साथ घूमने को प्राथमिकता दी है। जबकि 25 प्रतिशत ने दोस्तों के साथ घूमने को प्राथमिकता दी है और 9 प्रतिशत ने अकेले घूमने फिरने को प्राथमिकता दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
