नई दिल्ली। देश के ज्यादातर शहरों की हवा जहरीली होती जा रही है। इसका मुख्य कारण तेज और अनियंत्रित विकास है। दूसरी तरफ सरकारों की लापरवाही भी बड़ा कारण है कि शहरों के लोग शुद्ध हवा तक को तरस रहे हैं। लोगों की इस मजबूरी या जरूरत को भी कुछ कंपनियों ने कारोबार बना लिया है। इसी के चलते अब आक्सीजन बेचने का कारोबार भी देश मे शुरू हो गया है। यह आक्सीजन अस्पतालों जैसी नहीं होती है, जो बीमार लोगों को दी जाती है। यह आक्सीजन स्वस्थ लोगों को दी जाती है, जिससे वह बीमार न पड़े। इसके अलावा देश में एयर प्यूरीफायर का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। यह मशीन भी हवा को साफ करती है। इसका इस्तेमाल घर या ऑफिस में किया जा सकता है। अगर सरकारों ने पर्यावरण पर ध्यान नहीं दिया तो अभी जो समस्या बड़े शहर झेल रहे हैं, वह देश के छोटे शहर भी झेलते नजर आएंगे।
अब आइये जानते हैं यह आक्सीजन बेचने का कारोबार क्या है और इसे कैसे ले सकते हैं।
दिल्ली से हुई शुरुआत
दिल्ली में इस वक्त हवा का स्तर सबसे ज्यादाखराब चल रहा है। इसको देखते हुए दिल्ली में ऑक्सी प्योर बार खोला गया है, जो शुद्ध हवा बेच रहा है। यह सेंटर दिल्ली के साकेत में आक्सी प्योर बार नाम से खोला गया है। इसे ऑक्सीजन बार कहा जा रहा है। यहां पर एक बार में 15 मिनट के लिए शुद्ध ऑक्सीजन ली जा सकती है।
जानिए शुद्ध हवा के कितने देने होंगे पैसे
ऑक्सी प्योर बार में शुद्ध आक्सीजन देने के लिए 7 तरीके की अरोमा हैं। इनमें लेमनग्रास, ऑरेंज, दालचीनी, स्पीयरमिंट, पुदीना, नीलगिरी और लैवेंडर हैं। लोग अपनी पसंद के अरोमा वाले ऑक्सीजन को चुन सकते हैं। ऑक्सी प्योर बार में 15 मिनट ऑक्सीजन लेने के लिए 299 रुपये देने होते हैं। इस आक्सीजन बार में अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी वालों को ऑक्सीजन नहीं दिया जाता है। यहां पर आने वालों से पहले पूरी तरह से बात की जाती है, इसके बाद ही उन्हें ऑक्सीजन लेने की इजाजत दी जाती है। इसके खुलते ही ऑक्सीजन लेने वाले पहुंचने लगे हैं।
कैसे लेते हैं ऑक्सीजन
ऑक्सी प्योर बार के संचालक के अनुसार इस बार में लोगों को उनकी पसंद की अरोमा के साथ आक्सीजन दी जाती है। इसके लिए यहां पर सारी व्यवस्था की गई है। लोगों को किसी बात की दिक्कत न हो इसका पूरा खयाल रखा जाता है। उनके अनुसार एक व्यक्ति को दिन में 1 बार ही ऑक्सीजन लेने की इजाजत दी जाती है।
शुद्द ऑक्सीजन लेने के फायदे
ऑक्सी प्योर बार के संचालक के अनुसार शुद्ध ऑक्सीजन न केवल शरीर को स्फूर्ति देती है बल्कि चिड़चिड़ापन भी दूर हो जाता है। इसको लेने के बाद रात को नींद भी अच्छी आती है। शुद्ध ऑक्सीजन से शरीर की त्वचा भी चमकने लगती है। इसके अलावा यह डिप्रेशन और डाइजेशन जैसी समस्याओं के अलावा अन्य कई दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
