नयी दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि लॉटरी पूरी तरह से किस्मत का खेल है। जिसका नंबर लग गया वो रातोंरात करोड़पति बन जाता है। जबकि कई ऐसे भी लोग होते हैं, जो सालों साल लॉटरी खरीदते हैं मगर उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होता। यहां हम आपको ऐसे 13 भारतीयों के बारे में बताएंगे, जिनकी एक लॉटरी टिकट ने पूरी तरह बदल कर रख दी। ये लोग रातोंरात करोड़पति बन गए। आइए जानते हैं इनकी कहानी।
ईद की खरीदारी पर खरीदा टिकट और बन गया अमीर
केरल के मोहम्मद बशीर 5 साल पहले दुबई में ईद की छुट्टियों पर गए थे। शॉपिंग के दौरान उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीद लिया। इसी टिकट में उन्हें 10 लाख डॉलर का इनाम लगा। इसी तरह हरिकृष्णन को दुबई की लॉटरी में 3 साल पहले करीब 20.8 करोड़ रुपये का इनाम लगा था। हरिकृष्णन दुबई में एक कंपनी में जॉब करते थे। मगर लॉटरी जीतने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गयी।
उधार लेकर खरीदा टिकट और बना करोड़पति
हरियाणा के फतेहाबाद के आजाद सिंह की कहानी काफी दिलचस्प है। क्योंकि उन्होंने पहली बार कोई लॉटरी टिकट खरीदा और पहली ही बार में सीधे 1.5 करोड़ रुपये का इनाम जीता। पहले ही टिकट ने उन्हें करोड़पति बना दिया। इसी तरह पंजाब के मनोज कुमार ने उधार पैसे लेकर लॉटरी खरीदा था। उधार से पैसों से खरीदे गए टिकट ने ही उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम जिता दिया।
गए थे पढ़ाई करने और बन गए करोड़पति
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा नाम शख्स पढ़ाई के लिए अमेरिका गया। पढ़ाई के खर्च में उनके रिश्तेदार ने मदद की थी। अमेरिका पहुंच कर उन्होंने एक लॉटरी के 10 टिकट खरीद लिये। हैरानी की बात है उनमें से एक टिकट में 104 करोड़ रु का जैकपॉट लग गया। कुछ ऐसी ही कहानी है पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अशोक कुमार की। असल में एक बार एक आदमी पुलिस स्टेशन अशोक को लॉटरी टिकट बेच गया। उसी टिकट में हवलदार साहब को पूरे 2 करोड़ रुपये का इनाम लगा।
बच्चा बना करोड़पति
तेलंगाना के एक गांव का एक किसान कमाई के लिए दुबई गया। वहां से वापस आते समय उनन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीदा। यह यूएई की 'बिग टिकट' लॉटरी थी। इसमें इस किसान को 28.5 करोड़ रुपये का इनाम लगा। इस बात की जानकारी किसान के एक दोस्त ने उन्हें फोन कर दी। भला बच्चे भी करोड़पति बनते हैं। मगर एक साल का 1 बच्चा करोड़पति बना। पिछले साल केरल के एक शख्स ने अपने बेटे के नाम पर लॉटरी टिकट खरीदा और उसी टिकट में करीब 70 करोड़ रु का इनाम लग गया।
जीती कार और नकद
केरल के एक दंपति ब्रिटेन में रहते हैं। उन्हें 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट' की तरफ से आयोजित लाइफस्टाइल कॉम्पिटिशन में विजेता बनने पर एक लेम्बोर्गिनी कार जीती। साथ ही उन्हें 18.94 लाख रुपये नकद इनामी राशि भी दी गयी।
सेल्समैन बन गया अमीर
बहरीन की किसी प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करने वाला एक व्यक्ति (सुनील कुमार) पिछले साल दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में पूरे 10 लाख डॉलर यानी करीब 73 करोड़ रु का इनाम जीता। वे 170 वें भारतीय रहे, जिन्होंने यह इनामी राशि जीती। इसी तरह 2021 के पहले महीने में शराफुद्दीन, जो एक लॉटरी विक्रेता ही हैं, अपने कुछ लॉटरी टिकट नहीं बेच पाए। मजबूरन वे टिकट उन्हें अपने पास रखने पड़े। मगर इनमें से एक में 12 करोड़ रु का इनाम लग गया और वे करोड़पति बन गए।
100 रु में करोड़पति
पंजाब की रेनू चौहान ने सिर्फ 100 रुपये में लॉटरी टिकट खरीदा और उसी में वे पूरे 1 करोड़ रुपये का इनाम जीत गयी। इसी तरह पश्चिम बंगाल के प्रतिभा मजदूरी करने केरल पहुंचे। वहां उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीदा और उन्हें 80 लाख रुपये का इनाम लग गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications