नई दिल्ली, मई 16। किसी की किस्मत कब बदल जाए कोई नहीं जानता। किस्मत का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है। अकसर लोग बिना हाथ-पांव मारे ही अमीर बन जाते हैं। जबकि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बावजूद भी बुनियादी जरूरतें तक पूरी नहीं कर पाते। मगर जिनकी किस्मत चमकती है तो फिर उन्हें ऊपर वाला रातोंरात करोड़पति बना देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है भेड़ चराने वाले एक गड़रिये के साथ, जिसे एक बेशकीमत पत्थर मिला। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
कैसा है ये खास पत्थर
हाल ही में कॉट्सवोल्ड्स, यूके के ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यक्ति भेड़ चरा रहा था। इस दौरान उसे दो पत्थर मिले, जो दिखने में आम पत्थर थे। मगर असल में वो उल्का पिंड थे। इन दोनों की पत्थरों की कीमत करीब 1 करोड़ रु बैठती है। असल में बात यह है कि ये पत्थर करीब 400 करोड़ साल पुराने हैं। वैज्ञानिक इन पत्थरों की मदद से स्पेस के ढेरों राजों से पर्दा उठा सकते हैं।
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरा
पत्थर के ये दोनों टुकड़े बेहद आम पत्थरों की तरह है। मगर चेक करने पर पता चला कि ये दोनों उल्का पिंड हैं। बताया जा रहा है कि यह उल्का पिंड इसी साल फरवरी महीने में अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरे थे, जो एक भेड़ चराने वाले को मैदान में मिले। अहम बात यह है कि इन उल्का पिंड को यूके के नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम की डिस्प्ले में लगाया जाएगा।
तीन दशक में मिला ऐसा पत्थर
इस उल्का पिंड को Winchcombe Meteorite नाम दिया गया है। असल में ऐसा उल्कापिंड बहुत कम ही मिलता है। ये काफी दुर्लभ है। ये कार्बनेशियस कोंड्राईट का एक प्रकार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते तीन दशकों में यूके में इस तरह का ये पहला पत्थर मिला है। हैरानी की बात यह है कि आसमान से गिरते समय ये एक आग के गोले की तरह दिख रहा था। इसके गिरने की घटना कैमरे में कैद भी हुई थी।
सुनाई दी थी आवाज
ये पत्थर काफी भारी आवाज के साथ गिरा था। जिस गड़रिये की हम बात कर रहे हैं उसे इस आवाज को सुना था। बाद में उसे मैदान में ये पत्थर मिले। ये गड़रिया है 57 वर्षीय विक्टोरिया बॉन्ड। पत्थर मिलने पर उनके पास कई वैज्ञानिक पहुंचे। उन्हें वैज्ञानिकों ने 1 करोड़ रु तक देने की पेशकश की। मगर उन्होंने इन पत्थरों को डोनेट ही कर दिया। असल में ये उल्कापिंड स्पेस की अहम जानकारी दे सकता था। इसीलिए बॉन्ड ने इन्हें डोनेट करने का फैसला लिया।
पिछले साल इंडोनेशिया में गिरा था पत्थर
इंडोनेशिया के जोशुआ हताग्लुंग के घर की टीन की छत तोड़ कर एक खास पत्थर उनके घर में गिरा। ये पत्थर बेहद ही खास है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ये घटना अगस्त में पेश आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार उल्कापिंड का रेट प्रति ग्राम 857 डॉलर है। इस तरह जोशुआ को उल्कापिंड का भारतीय मुद्रा में 10 करोड़ रु से अधिक है। इतनी कीमत जानकर जोशुआ काफी हैरान और खुश हुए। जोशुआ 3 बच्चों के पिता हैं। वे इस उल्कापिंड को बेचेंगे और मिलने वाले वैसे अपनी कम्युनिटी के लिए भी कुछ अच्छे काम करेंगे। वे मिलने वाले पैसों से एक चर्च भी बनवाना चाहते थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications