नई दिल्ली, नवंबर 8। आपको जानकर हैरानी होगी, मगर दुनिया में कई देशों में कोरोना की वैक्सीन लगवाने से कुछ लोग करोड़पति बने हैं। दरअसल अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ देशों में कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर लॉटरी की शुरुआत की गयी और लकी ड्रॉ में जैकपॉट जीतने पर चुनिंदा लोगों की किस्मत एक दम बदल गयी। इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है। जोआन झू नाम की 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला ने मिलियन डॉलर वैक्स लॉटरी जीती है। इससे वो रातोंरात करोड़पति बन गई। अहम बात यह है कि लाखों ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने इस मिलियन डॉलर वैक्स लॉटरी में एंट्री की थी। इस लॉटरी को वैक्सीन रेट बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था।
2,744,974 लोगों में से एक विजेता
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर तक लगभग 2,744,974 ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने जीतने की उम्मीद में इस लॉटरी में रजिस्ट्रेशन कराया था। जोआन झू को बीते शुक्रवार को भाग्यशाली विजेता के रूप में चुना गया है। उन्हें इस पर काफी हैरानी और खुशी हो रही है। इस लॉटरी अभियान का मकसद ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीनेशन रेट को बढ़ाना है।
नहीं हुआ यकीन
जोआन झू के अनुसार जब उनका नाम विजेता के रूप में पुकारा गया तो उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह क्या सुन रही है। बता दें कि उन्होंने 1 मिलियन डॉलर का इनाम जीता है, जो भारतीय मुद्रा में 7.40 करोड़ रु से भी अधिक है। वह इस पैसे अपने परिवार के लिए गिफ्ट खरीदेंगी और शेष पैसा निवेश में लगाएगी ताकि वह भविष्य में और अधिक पैसा कमा सके।
और क्या करेंगी
वह ट्रेवल करने का भी इरादा रखती है। झू, जिसने महामारी के कारण कम से कम दो वर्षों से अपने माता-पिता को नहीं देखा है, ने कहा कि वह वास्तव में सभी को टीका लगवाना चाहती है ताकि देशों की सीमाएं जल्द ही खुल सकें। झू के मुताबिक उसे मिलियन डॉलर वैक्स लॉटरी से कॉल आया था। वह उस समय काम पर थीं इसलिए वह फोन नहीं उठा सकीं।
दोबारा की कॉल
बाद में उसने फिर से लॉटरी अधिकारियों से संपर्क किया। फिर जो उसने सुना उस पर विश्वास नहीं हुआ। फोन के दूसरी तरफ, उसे बताया गया कि उसने एक मिलियन डॉलर जीते हैं और वह जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की अकेली महिला है। जब मिलियन डॉलर वैक्स लॉटरी अक्टूबर की शुरुआत में खुली, तो पहले 24 घंटों में 350,000 एंट्री मिलने से वेबसाइट जाम हो गई।
और क्या-क्या हैं इनाम
बता दें कि 3,100 से अधिक भाग्यशाली आस्ट्रेलियाई लोगों को प्रत्येक दिन 100 1,000 डॉलर के गिफ्ट कार्ड सहित 4.1 मिलियन डॉलर से अधिक का पुरस्कार मिला है। मिलियन डॉलर वैक्स एलायंस के एक अधिकारी कहते हैं कि इस अभियान के लिए ऑस्ट्रेलिया का रेस्पोंस और राष्ट्रीय वैक्सीनेशन रेट को बढ़ाने और 90% वैक्सीनेश तक पहुंचने के लिए ट्रैक पर रहने से काफी खुशी है। मालूम हो कि सिडनी लगभग 100-दिवसीय कोविड-19 लॉकडाउन के बाद 8 नवंबर से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम हटा देगा। अधिकारियों के अनुसार, वहां लगभग 90% व्यक्तियों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications