नयी दिल्ली। प्याज का संकट फिर से गहराता दिख रहा है। एक बार फिर से प्याज के दाम काफी बढ़ गए हैं। सरकार ने इसी को देखते हुए हर किस्म की प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी। मगर अब भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश सहित सभी देशों में बंदरगाहों पर पड़ी प्याज के निर्यात की अनुमति दे दी है। कोलकाता क्षेत्र में बंदरगाह पर 20,089 मीट्रिक टन प्याज पड़ा हुआ है, जबकि मुंबई-II क्षेत्र में 4,576 मीट्रिक टन प्याज रखी हुई है। इसके अलावा त्रिची और नागपुर जैसी अन्य जगहों पर क्रमशः 933 और लगभग 258 मीट्रिक टन प्याज बंदरगाहों पर पड़ा है।
बांग्लादेश ने जताई थी चिंता
केंद्र सरकार के प्याज निर्यात पर पाबंदी के फैसले पर बांग्लादेश ने काफी चिंता जाहिर की थी। केंद्र सरकार ने सोमवार को घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस फैसले से कटी, टुकड़ों और पाउडर फॉर्म वाली प्याज को बाहर रखा गया था। भारत ने पिछले साल भी सप्लाई बढ़ा कर कीमतों को कम करने के लिए प्याज के निर्यात पर बैन लगा दिया था। तब भी बांग्लादेश भारत के इस फैसले से प्रभावित हुआ था। पिछले साल भी सितंबर में निर्यात रोका गया था, जिसे इस साल मार्च में जाकर फिर से शुरू किया गया।
हालात हुए नियंत्रण से बाहर
इस सप्ताह के शुरू में प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के भारत के कदम से बांग्लादेश में प्याज की कीमतों में भारी वृद्धि हुई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में विभिन्न बंदरगाहों और भूमि सीमाओं पर बांग्लादेश के सैकड़ों प्याज के ट्रक फंस गए। भारत सरकार के लिए भी निर्यात रोकना एक मजबूरी थी। असल में सप्लाई गड़बड़ा जाने से राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में प्याज के दाम काफी बढ़ गए हैं। सप्लाई में कमी के कई कारण हैं इनमें लॉकडाउन के दौरान भारी मात्रा में गोदामों में प्याज का सड़ना शामिल है।
सरकारी तैयारी नाकाफी रही
प्याज की कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार बफर स्टॉक बनाती है, जिससे कि सप्लाई कम होने पर स्टॉक का प्याज निकाल कर सप्लाई बढ़ाई जा सके। नाफेड (राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) ने प्याज की भारी मात्रा में खरीदारी की थी। कीमतों को स्थिर रखने के लिए 2020 में नाफेड ने 100,000 टन प्याज खरीदने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा भी हुआ। मगर लॉकडाउन में प्याज सड़ने का प्रतिशत बढ़ा। वहीं बारिश ने अहम भूमिका अदा की। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में स्टोर की गई प्याज पर बारिश का कहर बरसा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications