Share Market: शेयर बाजार में अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अगले हफ्ते कई ऐसे आंकड़े जारी होंगे, जो शेयर बाजार की दिशा बदल सकते हैं। इसमें सबसे जरूरी आंकड़ा जीडीपी का है। आइये जानते हैं कि अगले हफ्ते कौन कौन से आंकडे जारी होंगे।
बीते हफ्ते शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली और इस दौरान निफ्टी रिकॉर्ड स्तरों पर भी पहुंच गया। बीते हफ्ते के दौरान घरेलू और विदेशी शेयर बाजारों के संकेतों की मदद से इंडेक्स करीब 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। अगले हफ्ते शेयर बाजार की नजर अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों पर होगी। इसमें भारत और अमेरिकी के जीडीपी आंकड़े, पीएमआई आंकड़े और ऑटो सेल्स के आंकड़े शामिल हैं। यह सभी आकड़ें कारोबारी सप्ताह के आखिरी दो दिनों में आएंगे। वहीं कच्चे तेल की चाल और विदेशी निवेशकों के रुख पर भी बाजार की नजर बनी रहेगी।

29 फरवरी 2024 यानी गुरुवार को दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े आने हैं। अनुमान है कि ये आंकड़े सितंबर तिमाही के 7.6 फीसदी से नीचे रह सकते हैं। अनुमान से बेहतर आंकड़ों पर बाजार सकारात्मक तरीके से रिएक्ट करेगा। वहीं 28 फरवरी को अमेरिका के दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े आएंगे। शेयर बाजार को इन आंकड़ों का इसलिए इंतजार है, क्योंकि इसका फेडरल रिजर्व के रेट में कटौती के फैसले पर असर दिख सकता है।
भारत और अमेरिकी के जीडीपी आंकड़े, पीएमआई आंकड़े और ऑटो सेल्स के आंकड़े अगले हफ्ते पेश होने हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल की चाल और विदेशी निवेशकों के रुख पर भी बाजार की नजर बनी रहेगी।
29 फरवरी 2024 को ही शेयर बाजार के बंद होने के बाद जनवरी के लिए फिस्कल डेफिसिट और इंफ्रा आउटपुट के आंकड़े भी जारी होंगे। पहली मार्च को फरवरी के एचएसबीसी मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़े भी जारी होंगे।
मार्च की शुरुआत के साथ ऑटो कंपनियां अपनी फरवरी के सेल्स आंकड़े भी जारी करेंगी। ऐसे में कारोबारी सत्र के आखिरी दिन सेल्स आंकड़े पेश करने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में भी एक्शन देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा कच्चे तेल की चाल और विदेशी निवेशकों के संकेतों पर भी शेयर बाजार अपनी नजर बनाए रखेगा। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त का रुख है। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर बना हुआ है। अगले हफ्ते शेयर बाजार देखेगा कि क्रूड की दिशा क्या रहेगी।
इसके अलावा पिछले हफ्ते विदेशी निवेशकों ने बाजार में बिकवाली की और 1939 करोड़ रुपये मूल्य के बराबर की इक्विटी को बेचा। एफआईआई फरवरी में करीब 16,000 करोड़ रुपये मूल्य के बराबर की बिकवाली कर चुके हैं।
शुक्रवार को एनएसई में टॉप 5 गेनर शेयर
- बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 1,616.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 1,529.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 78 रुपये की तेजी के साथ 6,442.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- टाइटन कंपनी का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 3,691.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 580.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को एनएसई में टॉप 5 लूजर शेयर
- बीपीसीएल का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 617.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एचसीएल टेक का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 1,665.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- मारुति सुजुकी का शेयर करीब 122 रुपये की गिरावट के साथ 11,535.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एशियन पेंट्स का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 2,985.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 821.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
