अगर आप भी ऑनलाइन खाना मंगाकर खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये बात बिलकुल सच है कि आज के बिजी टाइम में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का क्रैज लगातार बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप भी ऑनलाइन खाना मंगाकर खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये बात बिलकुल सच है कि आज के बिजी टाइम में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का क्रैज लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन ऐसे में एक छोटी सी गलती हमें बहुत भारी पड़ जाती है। इसलिए ऑनलाइन फूड ऑडर करते समय बिलकुल सावधानी बर्तें।

खाते से कट गए 21,865 रुपये निकाल
जी हां यदि आप भी गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेकर फोन करते हैं और फिर किसी भी ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर ऑर्डर कर देते हैं तो सावधान हो जाइये। क्योंकि इस तरह की एक गलती से आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा की आईटी कंपनी में काम करने वाली एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ऑनलाइन बर्गर मंगाना इतना महंगा पड़ गया कि उसके खाते से 21,865 रुपये निकाल लिए गए, जबकि बर्गर की कीमत 178 रुपये थी।
जानिए कैसे कटे खाते से पैसे
आपको बता दें कि नोएडा सेक्टर 45 की एक महिला ने 178 रुपये में प्री पेड पेमेंट के बाद एक बर्गर ऑर्डर किया। बर्गर की डिलीवरी 35 मिनट में होने वाली थी लेकिन डेढ़ घंटे तक डिलीवरी नहीं होने पर महिला ने संबंधित रेस्टोरेंट के कर्मचारी से चैट की तो उसने बताया कि ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया है। यह पूरा मामला रिमोट कंट्रोल वाले ऐप से जुड़ा है। इसके बाद जब महिला ने अपने पैसे रिफंड लेने के लिए गूगल पर संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर खोजा और कॉल किया।कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने महिला से कहा कि वह कॉल को मैनेजर लेवल एग्जीक्यूटिव को ट्रांसफर कर रहा है।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से नंबर लें
इसके बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह एक एप मोबाइल में डाउनलोड करें। उसके बाद पैसे वापस आ जाएंगे। ऐप डाउनलोड होते ही उसके खाते से 21,865 रुपये कट गए। महिला ने इसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस तरह की ठगी के आए दिन मामले सामने आते रहते हैं ऐसे में ग्राहक को सतर्क रहने की के लिए बैंक से लेकर सरकार तक कई अलर्ट जारी कर चुकी है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तरीका यह है कि गूगल से कस्टमर केयर का नंबर ना लें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से नंबर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
