नई दिल्ली, अप्रैल 15। यूं तो शेयर बाजार में जोखिम बहुत अधिक है। मगर मुनाफे की उम्मीद भी काफी ज्यादा रहती है। अगर आप मुनाफा कमाना चाहते हैं तो शेयर बाजार एक अच्छी जगह हो सकती है। बशर्ते आप सावधानी से बढ़िया शेयरों पर दांव लगाएं। शेयर बाजार से मुनाफा कमाने के लिए जरूरी नहीं है कि आपके 8-10 बढ़िया शेयर हों। बल्कि एक शेयर ही आपको अमीर बनाने के लिए काफी है। जैसा कि एक दवा कंपनी का ऐसा शेयर है, जिसने 6 महीनों से भी कम समय में निवेशकों का पैसा करीब 94 गुना से अधिक कर दिया है। जानते हैं इस शेयर की डिटेल।
ऑर्किड फार्मा
हम बात कर रहे हैं ऑर्किड फार्मा कंपनी की। ऑर्किड फार्मा एक दवा कंपनी है। इस दवा कंपनी के शेयर ने पिछले साढ़े 5 महीनों में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। बता दें कि अगर किसी ने इस शेयर में पिछले साल नवंबर में 1 लाख रु लगाए होते तो वो आज की तारीख में 95.40 लाख रु हो गए होते। आगे हम जानेंगे कि कैसे निवेशकों ने इतना मुनाफा कमाया।
18 रु से पहुंचा 1717 रु
3 नवंबर को ऑर्किड फार्मा का शेयर बीएसई पर रीलिस्ट हुआ था। रीलिस्टिंग के समय इसका प्राइस सिर्फ 18 रु था। जबकि आज इसका शेयर 1717.35 रु पर है। यानी 6 महीनों से कम समय में शेयर ने 9440.83 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 3 नवंबर को इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे हों तो उसकी निवेश राशि इस समय 95.40 लाख रु हो गयी होगी। और उस निवेशक को पूरे 94.40 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
2680 रु तक पहुंचा
आज ऑर्किड फार्मा का शेयर 1717.35 रु पर बंद हुआ। मगर 5 अप्रैल को कारोबार के दौरान ये 2680 रु तक चढ़ा है। अगर किसी ने 18 रु पर 1 लाख रु के शेयर लेकर 2680 रु के भाव पर बेचे हों तो वो करोड़पति बन गया होगा। 18 रु से 2680 रु तक के भाव पर पहुंचने में ऑर्किड फार्मा के शेयर ने 14788.8 फीसदी का रिटर्न दिया। यानी निवेशक का पैसा 148 गुना तक बढ़ा दिया।
ऑर्किंड फार्मा का कारोबार
ऑर्किड केमिकल्स चेन्नई में स्थित एक भारतीय दवा कंपनी है। इसकी स्थापना 1 जुलाई 1992 को की गयी थी। इसके संस्थापक हैं कैलाशम राघवेंद्र राव, जो आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं। 1992 में ऑर्किड ने कारोबार शुरू करने के लिए एक प्रमाण पत्र प्राप्त किया और अगले साल 1993 में यह एक पब्लिक कंपनी बन गई। आर्किड के मुख्य प्रोडक्ट एक्टिव फार्मास्यूटिकल इन्ग्रीडीअन्ट्स हैं।
पिछले हफ्ते अमीर बनाने वाले शेयर
पिछले सप्ताह के 5 कारोबारी सत्र में बॉम्बे ऑक्सीजन इंवेस्टमेंट का शेयर 81.86 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 11,255.10 रु से 20,468.45 रु पर पहुंचा। इसी तरह मैक चार्ल्स का शेयर 226.95 रु से 394 रु पर पहुंचा। इससे निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 73.61 फीसदी का रिटर्न मिला। आरती सर्फैक्टेंट्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 56.54 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 978.90 रु से 1532.35 रु पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
