नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 खत्म हो गया। बीता वित्त वर्ष कोरोना संकट के बावजूद शेयर बाजार के लिए बहुत बढ़िया रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार मजबूती हासिल की। इस बीच कई सेक्टर ऐसे रहे, जिनकी कंपनियों की परफॉर्मेंस धमाकेदार रही। इनमें आईटी और फार्मा सेक्टर शामिल है। फार्मा सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी देखी गयी, जिसका सीधा फायदा इनके निवेशकों को मिला। जिन फार्मा कंपनियों ने निवेशकों का तगड़ा मुनाफा कराया उनमें ऑर्किड फार्मा शामिल है। आइए जानते हैं निवेशकों को इस शेयर से कितना फायदा हुआ है।
1 महीने में 178.5 फीसदी उछला
ऑर्किड फार्मा का शेयर बीते एक महीने में 178.5 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 1 मार्च को यह शेयर 929.4 रु पर था। जबकि शुक्रवार 1 अप्रैल को कंपनी का शेयर 2588.40 रु पर बंद हुआ। यानी ऑर्किड फार्मा का शेयर सीधे-सीधे 178.5 फीसदी मजबूत हुआ। अगर किसी निवेशक के पास ऑर्किड फार्मा के 2 लाख रु के शेयर हों तो उसे 1 महीने में 3.57 लाख रु फायदा हुआ होगा और उसकी कुल निवेश राशि 5.57 लाख रु हो गयी होगी।
एफडी से 51 गुना रिटर्न
एफडी पर इस समय अधिकतर बैंक सालाना 6-7 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहे हैं। 1 महीने की ब्याज दर तो और भी कम है। 1 महीने पर आपको 3-3.5 फीसदी से अधिक ब्याज नहीं मिलेगा। अगर 3.5 फीसदी ब्याज भी माना जाए तो ऑर्किड फार्मा के शेयर का 178.5 फीसदी रिटर्न इससे 51 गुना रहा। आगे जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न।
तीन महीनों में कर दिया मालामाल
1 जनवरी को ऑर्किंड फार्मा का शेयर 132.4 रु पर था। अब यह 2588.4 रु पर है। यानी ऑर्किड फार्मा का शेयर तीन महीनो में 1855 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 3 महीने पहले 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि इस समय 19.55 लाख रु हो गयी है। यानी सीधे-सीधे 18.55 लाख रु का फायदा।
कितनी है मार्केट कैपिटल
शुक्रवार को ऑर्किड फार्मा का शेयर 2465.15 रु के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह बढ़ोतरी के साथ 2588.40 रु पर बंद हुआ। आखिर में भी यह 123.25 रु या 5 फीसदी की तेजी के साथ 2588.40 रु पर ही बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 10,564.92 करोड़ रु है। 3 नवंबर को ऑर्किड फार्मा का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर रीलिस्ट हुआ था। तब से लेकर अब तक इस शेयर ने रोज ऊपरी सर्किट छुआ है। ऊपरी सर्किट का मतलब है कि उस दिन शेयर ऊपरी सर्किट स्तर से और ऊपर नहीं जा सकता है। यानी ये दिन का सबसे ऊंचा स्तर होता है। ऑर्किड फार्मा का शेयर लगातार 5 महीनों से ऊपरी सर्किट स्तर छू रहा है।
क्या है ऑर्किड फार्मा का बिजनेस
ऑर्किड केमिकल्स चेन्नई में स्थित एक भारतीय दवा कंपनी है। इसकी स्थापना 1 जुलाई 1992 को की गयी थी। इसके संस्थापक हैं कैलाशम राघवेंद्र राव, जो आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं। 1992 में ऑर्किड ने कारोबार शुरू करने के लिए एक प्रमाण पत्र प्राप्त किया और अगले साल 1993 में यह एक पब्लिक कंपनी बन गई। आर्किड के मुख्य प्रोडक्ट एक्टिव फार्मास्यूटिकल इन्ग्रीडीअन्ट्स हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications