Indian Railway : अगर आप वैष्णो देवी की आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक खास टूर पैकेज की जानकारी दे रहे है।
वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इससे यात्री अपने बजट में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। यह टूर पैकेज 8 दिन और 7 रात के लिए है।

भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज के तहत यात्री भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से 25 जून 2023 से यात्रा को शुरू कर सकते है। इस भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में कुल 790 यात्री बैठ सकते हैं।
अगर आप यात्रा करने का विचार कर रहे है तो फिर आपको तुरंत ही इसकी बुकिंग करानी होगी क्योंकि टूर शुरू होने को काफी कम वक्त बचा है।
यह ट्रेन 25 जून को कोलकाता रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और यह ट्रेन 2 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन टाटा, मुरी, रांची, खड़गपुर जंक्शन, बोकारो स्टील सिटी आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन के साथ आपको कई जगह घूमने को मिलेगा। इस भारत गौरव ट्रेन से आपको कटरा-वैष्णो देवी मंदिर, त्रिवेणी घाट का आध्यात्मिक माहौलऋषिकेश में राम झूला और लक्ष्मण झूला को देख पाएंगे साथ ही आप हरिद्वार में हर की पौड़ी पर मनमोहक गंगा आरती देख सकते हैं।
इस ट्रेन में कुल 790 यात्री बैठ सकते है। इसमें 580 सीटों वाला इकोनॉमी क्लास, 150 सीटों वाला स्टैंडर्ड क्लास और 60 सीटों वाला कम्फर्ट क्लास होगा।
अगर आप टूर पैकेज के इकोनॉमी क्लास में अपने टिकट बुक करने के लिए 13,680 रु प्रति व्यक्ति देना होगा। स्टैंडर्ड का किराया 21,890 रुपये और कम्फर्ट क्लास का किराया प्रति यात्री 23,990 रुपये है।
इस टूर पैकेज में जैसे ट्रैवल इंश्योरेंस, टूर मैनेजर, भोजन, आरामदायक रहना और ऑनबोर्ड सुरक्षा शामिल है। आप इस टूर पैकेज की टिकट को बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
