IRCTC: अगर आपकी ख्वाहिश ओडिशा घूमने की हैं, तो फिर आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपको ओडिशा घूमने को मिलेगा तो फिर आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में।

अगर हम आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज की डिटेल की बात करें तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम एंथ्रालिंग्स ओडिशा जन्माष्टमी स्पेशल है। यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का होने वाला है। इस टूर में आपको फ्लाइट से यात्रा करने को मिलेगा। इस टूर पैकेज में पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिल्का डेस्टिनेशन को कवर किया जायेगा।
अगर हम इस टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधा की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही घूमाने के लिए आपके साथ टूरिस्ट गाइड मौजूद रहेगा। आपको इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा दी जाएगी।
इस टूर पैकेज के किराए की बात करें तो अगर आप इस टूर में अकेले यात्रा कर रहे है तो फिर इसके लिए आपको 43 हजार 700 रुपये शुल्क देना होगा। वही, वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 34 हजार 900 रुपये शुल्क देना होगा। वही, 3 लोगो के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 33 हजार 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
बच्चों (5 वर्ष से 11 वर्ष) के लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा। बेड के साथ आपको 30 हजार 700 रु भुगतान करना होगा। वही, बिना बेड के साथ आपको 25 हजार 800 रुपए देने होंगे। वही, आपको 2 वर्ष से 4 वर्ष के बच्चे के लिए 21 हजार 200 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
इस टूर पैकेज की जानकारी आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी है। अगर आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग कराना चाहते हैं तो फिर आप इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications