IRCTC: अगर आपका प्लान बाली घूमने का है, तो फिर आपके लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज के जरिए आप बाली घूम सकते है। यह टूर पैकेज अगले महीने यानी अगस्त में शुरू हो रहा हैं तो फिर आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में सारी डिटेल।

आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम ऑसम बाली (एनएलओ14) है। यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का होने वाला है। इस टूर पैकेज की शुरूआत लखनऊ से होने वाली है। यह टूर पैकेज 11 अगस्त को शुरू हो रहा है। इस टूर पैकेज में आपको फ्लाईट से यात्रा करने को मिलेगा। इस टूर पैकेज में टूरिस्ट को आईआरसीटीसी के अन्य टूर पैकेज की तरह ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में टूरिस्ट एयर एशिया की फ्लाइट में कंफर्ट क्लास में ट्रैवल करेंगे। गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश घूमने के लिए कई सारे टूर पैकेज लेकर आते रहता है। इन टूर पैकेज में यात्रियों को सस्ते में देश विदेश घूमने का मौका मिलता हैं।
इन टूर पैकेज में यात्रियों के लिए कई प्रकार की सुविधा मिलती है। इन टूर पैकेज में यात्रियों को घूमने, रहने और खाने पीने की सुविधा मिलती है।
अगर हम आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के किराए की बात करें तो इस टूर पैकेज के शुरुआत प्रति व्यक्ति 1,05,900 रुपये होगी। ट्रिपल और डबल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको 1,05,900 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 1,15,800 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। वही, 5 वर्ष से 11 वर्ष के बच्चे के लिए किराए की बात करें तो फिर 5 से 11 साल के बच्चे का बेड के साथ किराया 1 लाख 600 रुपये है। वही, 2 वर्ष से 11 वर्ष के बच्चे के लिए बिना बेड का किराया 94 हजार 400 रु है।
अगर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं, तो फिर आप इसकी बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications