नई दिल्ली, अप्रैल 16। बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर बीते एक साल में 263 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। अब ये कंपनी फ्री शेयर देने जा रही है। नये फ्री शेयर बोनस शेयर के रूप में दिए जाएंगे। बता दें कि ये दुनिया भर में सरकार और राजनयिक मिशनों के लिए एक भारतीय आउटसोर्सिंग सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व में क्लाइंट सरकारों और राजनयिक मिशनों के लिए वीजा, पासपोर्ट, कांसुलर, अटेसटेशन और नागरिक सेवाओं का प्रबंधन करती है। यह राज्य और प्रांतीय सरकारों को नागरिक सेवाएं भी प्रदान करती है।
वीजा प्रोसेसिंग बिजनेस
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने 2005 में 10,000 वीज़ा प्रोसेसिंग के साथ बिजनेस शुरू किया। 2018 तक, यह संख्या सालाना 1.1 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी थी। बीएलएस इंटरनेशनल को 2005 में दिल्ली में पुर्तगाली दूतावास से अपना पहला वीजा प्रोसेसिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला था। ये 62 से अधिक देशों और दुनिया भर में 2,325 से अधिक ऑफिसों से संचालन करती है। कंपनी के पास वैश्विक स्तर पर 12,287 से अधिक केंद्रों का नेटवर्क है, जिसमें 15,000 से अधिक कर्मचारी और सहयोगी हैं जो कांसुलर, बायोमेट्रिक और नागरिक सेवाएं प्रदान करते हैं।
263 फीसदी रिटर्न
बीएलएस इंटरनेशनल का शेयर बीते एक साल में 263.30 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक साल पहले ये 89.50 रु पर था, जबकि अब यह 325.15 रु पर है। 263.30 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यह शेयर 1 लाख रु को 3.63 लाख रु से अधिक बना चुका है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 344.00 रु और इसी अवधि का निचला स्तर 83 रु रहा है।
मिलेंगे बोनस शेयर
बीएलएस इंटरनेशनल अब निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई, जिसमें बोनस शेयर देने की सिफारिश की गयी। कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। इसका मतलब है कि हर निवेशक को 1 शेयर के बदले 1 शेयर बोनस फ्री में मिलेगा। यदि किसी के पास 500 शेयर हैं तो उसे 500 शेयर फ्री में मिलेंगे। कंपनी के इक्विटी शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसईआई) में लिस्टेड हैं।
2022 में अब तक रिटर्न
बीएलएस इंटरनेशनल का शेयर 2022 में ही अब तक 71.63 फीसदी रिटर्न दे चुका है। साल की शुरुआत में यह 189.45 रु पर था, जबकि अब यह 325.15 रु पर है। 71.63 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यह शेयर 1 लाख रु को 1.71 लाख रु से अधिक बना चुका है। इस समय बीएलएस इंटरनेशनल की मार्केट कैपिटल 3,363.43 करोड़ रु है।
2 साल का रिटर्न
बीएलएस इंटरनेशनल का शेयर बीते 2 सालों में 853.52 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 2 साल पहले 17 अप्रैल 2020 को यह 34.10 रु पर था, जबकि अब यह 325.15 रु पर है। यदि किसी ने 2 साल पहले 1 लाख रु इसके शेयरों में लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 9.53 लाख रु हो गयी होती। 17 जून 2016 में मार्केट में आने के बाद से इस शेयर ने 272.88 फीसदी, 5 सालों में 113.62 फीसदी और 1 महीने में 41.89 फीसदी रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
