Jobs in Canada : क्या आप विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं? अगर हां तो कनाडा में आपको यह मौका मिल सकता है। दरअसल कनाडा 14.5 लाख विदेशी लोगों को नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। इतनी नौकरियां अगले 3 सालों में दी जाएंगी। कुछ समय पहले कनाडा के इमीग्रेशन मिनिस्टर शौन फ्रेसर ने एक बयान दिया था। उस बयान में उन्होंने कहा था कि कनाडा में लेबर फोर्स की कमी हो रही, जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए वहां लाखों लोग चाहिए होंगे।

2025 तक का है प्लान
लाखों लोगों की नयी भर्ती से कनाडा अपनी लेबर फोर्स की जरूरत को पूरा करना चाहता है। इसके लिए कनाडा ने इमीग्रेशन लेवल्स प्लान 2023-25 तैयार किया है। इस प्लान के माध्यम से अगले तीन साल में 14.5 लाख विदेशी लोगों को देश में नौकरी दी जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसे 3 कारण हैं, जिनके चलते कनाडा में लेबर फोर्स की कमी हो गयी है। इनमें कोविड के कारण लोगों का काम छोड़ना, देश में फर्टिलिटी रेट में गिरावट और आबादी का बूढ़ा होना शामिल है।
लाखों लोगों ने छोड़ी नौकरी
जहां भारत में कोविड की अभी तक 3 लहर आई हैं, तो वहीं इस साल जून-जुलाई में कनाडा में कोविड की 7वीं लहर आई। उस लहर के दौरान 11.2 फीसदी हॉस्पिटल स्टाफ और नर्स कोविड से संक्रमित हो गए। इससे हुआ ये कि वहां इस सेक्टर के कर्मचारियों की संख्या कम हो गयी। इससे स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि कई हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड तक को बंद करने की स्थिति बन गयी थी। 2022 में ही मार्च से अब तक कनाडा में 2 लाख लोग नौकरी छोड़ चुके हैं।

निकाल दिया गया नौकरी से
भारत की तरह कनाडा में भी कुछ लोगों की नौकरी महामारी के दौरान गयी। वहीं इस साल जुलाई में 30,000 और जून में 43,000 लोगों ने कई सेक्टरों में नौकरी छोड़ी। इन सेक्टरों में एजुकेशन, हेल्थकेयर और सोशल सर्विस शामिल हैं। पिछले 1 साल में ही देखें तो कनाडा की इकोनॉमी को लेबर शॉर्टेज की वजह से जबरदस्त नुकसान हुआ है। ये नुकसान 1 लाख करोड़ रु से ज्यादा का आंका गया है।
सेल्फ एम्प्लॉयमेंट अपना रहे लोग
कनाडा में लोग अब सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के नए तरीके अपना रहे। इससे वे नौकरी पर निर्भर नहीं रह गए हैं। ऐसे में कंपनियों को कर्मचारियों की जरूरत है, जिससे वे विदेशी लोगों की तरफ रुख कर रहे हैं। असल में वहां पुराने कर्मचारी काम पर ही नहीं आ रहे हैं। कनाडा में 2025 तक इकोनॉमिक माइग्रेंट कैटेगरी में 60 फीसदी इमीग्रेंट्स को एंट्री दी जा सकती है। इससे साफ जाहिर है कि इमीग्रेंट्स को कनाडा में परमानेंट रेसिडेंसी कार्ड भी दिए जाएंगे।

बूढ़ी होती आबादी
जैसा कि हमने ऊपर जिक्र किया कि कनाडा में मजदूरों की एक कमी बूढ़ी होती आबादी भी है। साथ ही लगातार गिरती फर्टिलिटी रेट भी इसका एक कारण है। कनाडा का फर्टिलिटी रेट 1.4 चिल्ड्रन प्रति महिला है। एक और समस्या कनाडा के सामने है और वो ये कि 2030 तक कनाडा की एक चौथाई आबादी (करीब 90 लाख लोग) रिटायर हो जाएंगे। इससे काम करने वाले लोगों की शॉर्टेज होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
