नई दिल्ली, अक्टूबर 14। फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। हर कंपनी अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। ऑटो सेक्टर की कंपनियां भी बढ़िया डील्स पेश कर रही हैं। मारुति और टाटा अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स पेश कर चुकी हैं। इनके साथ ही देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की है। हुंडई इस फेस्टिव सीजन में जिन कारों पर ऑफर दे रही है, उनमें ग्रैंड आई10 नियोस, ऑरा, आई20 और सैंट्रो आदि शामिल हैं। इसकी कोना इलेक्ट्रिक पर भी भारी छूट मिल रही है। हुंडई अपनी कारों पर कुल 150,000 रुपये तक की छूट दे रही है। मगर ध्यान रहे कि क्रेटा, वर्ना, वेन्यू, अल्कज़ार, एलांट्रा और टक्सन पर कोई ऑफर नहीं है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई सैंट्रो के एरा वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद ऑफर नहीं है। इस बीच मैग्ना, स्पोर्ट्ज़ या एस्टा वेरिएंट पर आपको 25,000 रुपये की छूट मिलेगी। कार पर 10000 रु का एक्सचेंज ऑफर और 5000 रु का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जो हर वैरिएंट के लिए समान है। आप इस कार पर कुल 40000 रु तक की बचत कर सकते हैं। सैंट्रो की कीमत 4.76 लाख रुपये से लेकर 6.44 लाख रुपये तक है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर 35000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर और 5000 रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट पेश किया जा रहा है। आप इस कार पर कुल 50000 रु तक बचा सकते हैं। इसके टर्बो वैरिएंट पर अधिकतम 35,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। जबकि बाकी वेरिएंट 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ उपलब्ध हैं। सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं है। इस कार की कीमत 5.28 लाख रु से 8.5 लाख रु तक है।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर 35000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर और 5000 रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट पेश किया जा रहा है। आप इस कार पर कुल 50000 रु तक बचा सकते हैं। ऑरा टर्बो लेने पर आप 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है और बाकी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की छूट है। कॉम्पैक्ट सेडान की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 8.36 लाख रुपये तक है।
हुंडई आई20
हुंडई ऑरा पर 25000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर और 5000 रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट पेश किया जा रहा है। आप इस कार पर कुल 40000 रु तक बचा सकते हैं। इसके डीजल वेरिएंट पर केवल एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनेफिट मिलेंगे। कार के पेट्रोल और टर्बो-डीसीटी वेरिएंट पर भी कोई ऑफर नहीं है। इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 6.91 लाख रुपये से लेकर 11.40 लाख रुपये तक है।
हुंडई कोना
हुंडई कोना पर केवल कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर सीधे-सीधे 1.5 लाख रु का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 23.79 लाख रुपये से लेकर 23.97 लाख रुपये तक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
