नई दिल्ली, दिसंबर 6। नया साल 2022 आ रहा है। 2021 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। यदि आप इस साल अब तक अपना पसंदीदा आईफोन नहीं खरीद पाए तो अब एक शानदार मौका आया है। आईफोन पर इस समय भारी छूट की पेशकश की जा रही है। आपको बता दें कि आईफोन के कुछ मॉडलों और उनके वेरिएंट पर शानदार ऑफर पेश किए गए हैं, जिससे आप इस स्मार्टफोन पर 42000 रु तक की बचत कर सकते हैं। ये डिस्काउंट ऑफर अमेजन पर मिल रहे हैं। जानते हैं सभी मॉडलों और उन पर मिल रहे ऑफर की डिटेल।
आईफोन 12 प्रो (128 जीबी)
128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला पैसिफिक ब्लू मॉडल में आईफोन 12 प्रो अमेज़न इंडिया पर इस समय सिर्फ 94,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। जबकि इस स्मार्टफोन को 1,19,900 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। आईफोन 12 प्रो पर ऐप्पल की तरफ से 25,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा। इसके साथ साथ ग्राहक मिल रही एक्सचेंज डील से अमेज़न पर इस वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
आईफोन 12 प्रो (256 जीबी)
यदि 128 जीबी आपके लिए कम है तो भी कोई टेंशन नहीं। क्योंकि आईफोन 12 प्रो के 256 जीबी और इसके अलावा 512 जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। पहले बात करते हैं आईफोन 12 प्रो के 256 जीबी वेरिएंट की, जो इस समय अमेजन पर 99,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। आपको 30,000 रुपये की बचत होगी।
आईफोन 12 प्रो (512 जीबी)
अब बात करते हैं आईफोन 12 प्रो के 512 जीबी वाले मॉडल की। आईफोन 12 प्रो का 512 जीबी वाला मॉडल 107,900 रुपये में उपलब्ध है, जिससे आपको 42,000 रुपये की बचत होगी। अगर आप एयरपोड्स लेने की सोच रहे हैं, तो एक डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है। अमेजन पर एयरपोड्स प्रो आईफोन 12 प्रो भारत में 1,15,395 रुपये पर मिल रहे हैं। मगर इस कॉम्बो की असल कीमत 1,44,800 रुपये है। इस तरह कोई भी 28,910 रुपये बचा सकता है।
आईफोन 13
बता दें कि आईफोन 13 पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। अमेजन पर आईफोन 13 की कीमत 128 जीबी मॉडल के लिए 79,900 रुपये, 256 जीबी मॉडल के लिए 89,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल के लिए 1,09,900 रुपये है। आईफोन 13 प्रो सीरीज़ के 128 जीबी वेरिएंट के लिए 1,19,900 रुपये कीमत है। इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी मॉडल के लिए 1,69,900 रुपये है।
फ्लिपकार्ट पर ऑफर
पिछले महीने फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही थी। सेल में बैंक और एक्सचेंज ऑफर पेश किए जा रहे थे। उस सेल में आईफोन 12, पिक्सेल 4ए, रियलमी नार्जो 30 और अन्य फोन जैसे डिवाइस सस्ते में खरीदने का मौका था। फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान एप्पल के आईफोन 12 को 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता था। इस फोन पर 2,000 रुपये का प्रीपेड ऑफर भी था, जिसका अगर ग्राहक लाभ उठाते तो उन्हें आईफोन 12 54,999 रुपये में मिलता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications