नई दिल्ली, जुलाई 07। देश में महंगाई दर लगातार बढ़ रही है। फिलहाल महंगाई बढ़ने की दर 7 प्रतीशत से अधिक है। कोरोना के बाद से ही भारतीय शेयर मार्केट में भी अस्थिरता बनी हुई है। इस स्थिति में निवेशकों को ऐसे निवेश में इन्वेस्ट करना चाहिए जहां जोखिम भी कम हो और उन्हें मिलने वाला रिटर्न मौजूदा महंगाई दर से अधिक हो। अगर आप भी कुछ ऐसे ही निवेश विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो कॉरपोरेट एफडी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। आप गैर-बैंक वित्त कंपनी श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन के कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये दोनो नॉन बैंकिंग फर्म एफडी पर निवेशकों को 6.50 से 7.90 प्रतिशत का ब्याज दे रही हैं।
क्या है कॉरपोरेट एफडी
कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान भी एक तरह का एफडी प्लान ही है। कॉरपोरेट एफडी को नॉन बैंकिंग फर्म उपलब्ध कराते हैं। इन एनबीएफसी में हाउसिंग फाइनेंस फर्म और पर्सनल फाइनेंस फर्म शामिल है। ये कंपनियां इस तरीके से जनता से पैसा जुटाती है।
एफडी प्लान
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन पांच करोड़ रुपये तक के फिक्स डिपॉजिट पर इतना कितना दे रहे हैं ब्याज?
12 महीने के एफडी पर आम जनता को - 6.50 प्रतिशत का ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7 प्रतिशत होगी
15 महीने के एफडी पर आम जनता को 6.75 प्रतिशत का ब्याज, सीनियर सिटीजन को 7.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा
24 महीने के एफडी पर आम जनता को 6.75 प्रतिशत तो सीनियर सिटीजन को को 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा
30 महीने के एफडी पर आम जनता को 7.75 प्रतिशत तो सीनियर सिटीजन को 8.25 फीसदी का ब्याज दर मिलेगा
36 महीने के एफडी पर आम जनता को 7.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा तो सिनियर सिटिजन के लिए यह ब्याज दर 8.25 प्रतिशत होगी
45 महीने के एफडी पर आम जनता को 7.80 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा तो वही सीनियर सिटीजन के लिए यह ब्याज दर 8.30 प्रतिशत होगी
60 महीने के एफडी पर आम जनता को 7.90 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा तो वही सीनियर सिटीजन के लिए यह 8.40 प्रतिशत होगा
बैंक कितना ब्याज दे रहे हैं।
पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.00-5.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में एफडी पर ब्याज दर 3.50 से 6.00 प्रतिशत के बीच है। प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक में यह दर 2.50-6.00 प्रतिशत के बीच है। ये सभी ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम के जमा राशि के लिए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
