नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की सब्सिडरी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस जॉब का मौका लेकर आई है। अगर आप बेरोजगार हैं या कोरोना संकट में आपकी नौकरी चली गई है तो आपके पास एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में नौकरी हासिल करने का मौका है। इस कंपनी में आपको जबरदस्त सैलेरी मिलेगी। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस भारत में सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस मॉर्गेज लोन कंपनियों में से एक है। आइए जानते हैं निकली हुई वैकेंसियों की डिटेल।
इन पदों पर निकली भर्तियां
बता दें कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है। कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी से लेकर असिस्टेंट मैनेजर तक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जाएं - https://www.lichousing.com/downloads/Advertisement%20IT%202020.pdf?_ga=2.34266401.1697606861.1608362099-amp-roKJVFLyUqnLAl_8_z7yDQ
कितनी मिलेगी सैलेरी
बता दें कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने जिन पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं उनमें अधिकतम सालाना सैलेरी 14 लाख रु तक है। नौकरी पाने के लिए एमसीए, बीएससी, बीटेक या बीई की डिग्री होनी जरूरी है। कंपनी की तरफ से निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन का प्रोसेस जारी है। आप इस लिंक से डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं - https://www.lichousing.com/submit_resume.php?_ga=2.33804705.1697606861.1608362099-amp-roKJVFLyUqnLAl_8_z7yDQ
नहीं होगी कोई परीक्षा
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने जो नौकरियां निकाली हैं उनके लिए सबसे अच्छी बात ये है कि आपको कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। जबरदस्त सैलेरी वाली इन नौकरियों के लिए सिर्फ मैरिट के आधार पर भर्ती होगी। जहां तक आयु का सवाल है तो बता दें कि 30 साल तक की उम्र वाले ही आवेदन कर सकते हैं। मगर आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। ध्यान रहे कि आप 31 दिसंबर तक की ही इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब हुई थी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की स्थापना
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की स्थापना 31 साल पहले जून 1989 में हुई थी। एलआईसी की इसी प्रमोटर भी है। 1994 में इसकी पब्लिक लिस्टिंग हुई थी। कंपनी का मुख्य उद्देश्य आवासीय उद्देश्य के लिए घरों या फ्लैटों की खरीद या निर्माण के लिए दीर्घकालिक (लंबे समय के लिए) फाइनेंस की सुविधा प्रदान करना है। कंपनी मौजूदा फ्लैट और घर की मरम्मत और नवीनीकरण के उद्देश्य से भी फाइनेंसिग की सुविधा देती है। ये एक एनबीएफसी यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है।
एचडीएफसी में भर्तियां
एचडीएफसी बैंक में भर्तियां निकली हुई हैं। इस समय बैंक में पीओ, क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक में कुल 1367 रिक्तियों पर भर्ती की जाएंगी। इनमें पीओ, क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव और अन्य पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों को मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट या इसके बराबर शिक्षित होना चाहिए। फ्रेशर कैंडिडेट के लिए शुरुआती सैलेरी 58,200 रु है। ध्यान रहे कि सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू होगा। आपके पास आवेदन के लिए 31 दिसंबर 2020 तक का मौका है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
