नयी दिल्ली। फेस्टिव सीजन चल रहा है और कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है। दिवाली पर आपका खर्चा बहुत होता होगा इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कमाई का मौका। आपको हम बताएंगे कि कहां पैसा लगा कर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। ये मौका कहीं और नहीं बल्कि शेयर बाजार में है। शेयर बाजार जोखिम वाली जगह है मगर अच्छे शेयरों से मुनाफा कमाया जा सकता है। यहां ऐसे हम 12 शेयरों के बारे में बताएंगे जो आपको 50 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। यानी अगर 3 लाख रु के निवेश पर सीधे-सीधे 1.5 लाख रु तक का मुनाफा हो सकता है।
कैसे करें निवेश
शेयर बाजार वाकई जोखिम वाली जगह है। इसलिए यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहें तो ब्रोकिंग फर्म या एक्सपर्ट्स की सलाह के मुताबिक ही शेयर चुनें। एक ऐसी ही ब्रोकिंग फर्म है यस सिक्योरिटीज जिसने दिवाली पर निवेश के लिए 12 स्पेशल शेयर चुने हैं। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार इन शेयरों में 50 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये शेयर।
कौन-कौन से हैं शेयर
यस सिक्योरिटीज के अनुसार जिन शेयरों में कमाई का मौका है उनमें केपीआर मिल, मन्नापुरम, रेडिंग्टन, कंसाई नेरोलैक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीआई एक्सप्रेस, एचडीएफसी, रेडिको खेतान, कोटक महिंद्रा बैंक, क्रिसिल और एलेम्बिक फार्मा शामिल हैं। ये शेयर 22 से 50 फीसदी तक का मुनाफा करा सकते हैं।
किस शेयर से कितनी कमाई
इनमें सबसे अधिक मुनाफा केपीआर मिल करा सकता है। इस शेयर के 50 फीसदी तक ऊपर जाने का अनुमान लगाया गया है। इसके बाद मन्नापुरम के 45 फीसदी, रेडिंगटन के 41 फीसदी, कंसाई नेरोलैक के 36 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के 35 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के 32 फीसदी रिटर्न देने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा टीसीआई एक्सप्रेस 31 फीसदी, एचडीएफसी 30 फीसदी और रेडिको खेतान 30 फीसदी तक ऊपर जा सकता है। साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक 26 फीसदी, क्रिसिल 25 फीसदी और एलेम्बिक फार्मा 22 फीसदी तक ऊपर जा सकता है।
क्या है तेजी का कारण
यस सिक्योरिटीज के अनुसार चल रहे वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही के परिणामों में तेज रिकवरी देखी गयी है। विमानन और मल्टीप्लेक्स जैसे कुछ तनाव वाले सेक्टरों को छोड़कर स्थिति काफी अत्यधिक उत्साहजनक है। कई कारोबारों ने साल दर साल आधार पर अच्छी ग्रोथ हासिल की है। कुछ सेक्टर तो कोरोना संकट से पहले के स्तर के मुकाबले 10-20 फीसदी ही नीचे रह गए हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
शेयर बाजार में निवेश से पहले जानिए कि ट्रेडर और लंबे समय के लिए निवेश करने वाले निवेशक के बीच एक बड़ा अंतर होता है। एक्सपर्ट्स निवेश की सलाह देते हैं। लॉन्ग टर्म इंवेस्टर लंबे टाइम के लिए निवेश रखता है। ट्रेडर उसे कहते हैं जो किसी शेयर से पैसा निकालने या लगाने या निकाल कर किसी और शेयर में निवेश करने के लिए क्विक फैसला ले।
जोखिम का रखें ध्यान
एक बात और कि किसी भी अच्छी ब्रोकिंग फर्म से सलाह के बावजूद चौकन्ना रहना जरूरी है। जोखिम का हमेशा ध्यान रखें। शेयर बाजार निवेश के लिहाज से सबसे अधिक जोखिम वाली जगह है। अगर आप जोखिम न ले सकें तो शेयर बाजार में निवेश न करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
