नई दिल्ली, अक्टूबर 05। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने गुजरात गैस (टारगेट प्राइस 533 रुपये), महानगर गैस (टारगेट प्राइस 975 रुपये), रूट मोबाइल (टारगेट प्राइस 1520 रुपये), मणप्पुरम फाइनेंस (टारगेट प्राइस 147 रुपये) और मुथूट फाइनेंस (टारगेट प्राइस 1487 रुपये) सहित 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। दिवाली से इनमें पैसा लगाने पर आपको 50 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
गुजरात गैस लिमिटेड
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने गुजरात गैस लिमिटेड के शेयर को 533 रुपये के लक्ष्य मूल्य और 9 फीसदी की संभावित बढ़त के साथ बाय रेटिंग दी है। मगर इसके लिए 1 साल की अवधि की बात कही गयी है। शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य 490 रुपये है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर 721 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 403 रुपये रहा है। इस मिड-कैप कंपनी की मार्केट वैल्यू 33,744 करोड़ रुपये है। गुजरात गैस लिमिटेड 2012 में अस्तित्व में आयी और गैस और पेट्रोलियम क्षेत्र में काम करती है।
महानगर गैस लिमिटेड
ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को महानगर गैस लिमिटेड को 975 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। यदि निवेशक स्टॉक में मौजूदा बाजार मूल्य पर निवेश करते हैं तो स्टॉक 1 वर्ष की लक्षित अवधि में 18% की रिटर्न मिल सकता है। शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य 823 रुपये है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर 1107 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 666 रुपये रहा है। ये मिड कैप कंपनी 1995 में अस्तित्व में आई और गैस और पेट्रोलियम क्षेत्र में काम करती है।
रूट मोबाइल लिमिटेड
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रूट मोबाइल लिमिटेड के शेयर में 9% की संभावित बढ़त के साथ 1520 रुपये के लक्ष्य के साथ बाय कॉल दी है। शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य 1394 रुपये है। इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2388 रुपये और 52 सप्ताह का निचले स्तर 1052 रुपये रहा है। कंपनी की मार्कट कैप 8792 करोड़ रुपये है। इस स्मॉल कैप कंपनी को 2004 में शुरू किया गया था।
मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड
इस शेयर को 147 रुपये के लक्ष्य मूल्य और 50% के संभावित लाभ के साथ बाय रेटिंग दी गयी है। ये शेयर आपके 2 लाख रु को 50 फीसदी रिटर्न के साथ 3 लाख रु बना सकता है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर 224 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 81 रुपये रहा है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 8341 करोड़ रुपये है। ये एक मिड कैप कंपनी है, जो 1992 में अस्तित्व में आई और एनबीएफसी क्षेत्र में काम करती है।
मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने निवेशकों को मुथूट फाइनेंस लिमिटेड को 1487 रुपये के लक्ष्य मूल्य और 43% की संभावित रिटर्न के साथ खरीदने की सलाह दी है। शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य 1040 रुपये है। इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1722 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 950 रुपये है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 41,767 करोड़ रुपये है। ये एक लार्ज-कैप कंपनी है, जो 1997 में अस्तित्व में आई और एनबीएफसी क्षेत्र में काम करती है। ध्यान रहे कि इन शेयरों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की ब्रोकरेज रिपोर्ट से चुना गया है। इनमें खरीदारी का फैसला आपका अपना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications