नई दिल्ली, मार्च 31। शेयर किसी कॉर्पोरेट या फाइनेंशियल एसेट, में इक्विटी ओनरशिप का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो निवेशकों की ओनरशिप में होते हैं। वे इन शेयर इकाइयों के बदले में पैसों का आदान-प्रदान करते हैं। लोग शेयर की कीमत बढ़ने और डिविडेंड के माध्यम से रिटर्न हासिल करते हैं। बता दें कि बीते कुछ सालों में भारत में शेयर निवेशकों की संख्या में काफी बढ़ गयी है। यदि आप भी शेयर निवेशक हैं तो ये जरूरी है कि क्वालिटी शेयरों में पैसा लगाया जाए। हम यहां आपको 3 शेयरों की जानकारी देंगे, जो आगे अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। ये तीनों अच्छी क्वालिटी के स्टॉक हैं।
कौन से हैं शेयर
जिन तीन शेयरों की हम जानकारी देंगे, उनमें स्टोव क्राफ्ट, अशोक लीलैंड और फेडरल बैंक शामिल हैं। ये तीनों कंपनियां 70 फीसदी तक रिटर्न दे सकती हैं। आगे जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना रिटर्न दे सकती है और इनका क्या बिजनेस है।
स्टोव क्राफ्ट
स्टोव क्राफ्ट एक भारतीय कंपनी है जो पीजन और गिल्मा ब्रांडों के तहत खाना पकाने के उपकरण बनाती है। कंपनी की स्थापना 1999 में हुई थी और इसका मुख्यालय बैंगलोर, कर्नाटक में है। इसके खाना पकाने के उपकरणों में मिक्सर ग्राइंडर, प्रेशर कुकर, कुकटॉप, टोस्टर, चिमनी और रसोई के बर्तन शामिल हैं। इस समय कंपनी का शेयर 617 रु के आस-पास है। मगर इसके लिए एंजल वन ब्रोकिंग फर्म ने टार्गेट प्राइस 1050 रु रखा है। यानी ये शेयर मौजूदा भाव से 70 फीसदी रिटर्न दे सकता है। यदि आप 3 लाख रु का निवेश करें तो ये राशि 5 लाख रु से अधिक हो सकती है।
अशोक लीलैंड
अशोक लीलैंड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माता है, जिसका मुख्यालय चेन्नई में है। इसका स्वामित्व हिंदुजा समूह के पास है। इसकी स्थापना 1948 में अशोक मोटर्स के रूप में हुई थी और 1955 में अशोक लीलैंड बन गई। इसका शेयर इस समय 118 रु के आस पास है। पर इसके लिए टार्गेट 164 रु का है। यानी ये मौजूदा भाव से 41 फीसदी के आस-पास रिटर्न दे सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अशोक लीलैंड की एमएचसीवी (मध्यम और भारी कमर्शियल वाहन) सेगमेंट में 32% बाजार हिस्सेदारी है।
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक इस समय भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। इसका बैंक का एनपीए स्थिर रहा है। बैंक की भारत में विभिन्न राज्यों में फैली 1,272 शाखाएँ हैं। इसके विदेशों में अबू धाबी, कतर, कुवैत, ओमान और दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय भी हैं। इसका शेयर इस समय 98.20 रु पर है, मगर इसके लिए टार्गेट 135 रु का है। यानी ये मौजूदा रेट से 36 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ध्यान रहे कि शेयरों में खरीदने का फैसला आपको होगा। हमने यहां सलाह केवल एंजल वन के अनुसार दी है।
एक स्टॉक ब्रोकर का चयन करें
शेयर बाजार की एक टिप यह है कि विश्वसनीय स्टॉकब्रोकर के साथ डीमैट खाता खोलें। एक प्रतिष्ठित स्टॉक ब्रोकर आपको एकल डीमैट खाते के माध्यम से विभिन्न स्टॉक मार्केट विकल्पों में व्यापार करने की सुविधा दे सकता है। आप यूनीक स्टॉक मार्केट टूल और रिसर्च रिपोर्ट के साथ-साथ एक निःशुल्क ट्रेडिंग अकाउंट और ब्रोकरेज कैश बैक जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications