नई दिल्ली, अक्टूबर 01। अगर आप भी सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टीव रहते हैं तो आप इसपर कुछ अलग करके लाखो रुपए बना सकते हैं। लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ज्यादा समय बिताने वाले यूजर्स को यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। अब फेसबुक यूजर्स को हर महीने 4 लाख रुपये कमाने का सुनहरा मौका दे रहा है। अगर कोई यूजर इस फीचर का सही ढंग से प्रयोग करता है तो घर बैठे करीब करीब 4 लाख रुपए कमाने का मौका मिलेगा।
कुछ शर्तों का रखना होगा ख्याल
फीचर का लाभ उठाने के लिए कुछ आसान शर्तों को पूरा करना जरूरी है। फेसबुक से मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक फेसबुक भी मेटा की एक और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की तरह रील फीचर लांच कर रही है। इस फीचर्स के माध्यम से फेसबुक के यूजर्स ऑरिजिनल कंटेंट बनाकर हर महीने लाखों रुपये बना सकेंगे। फेसबुक ने इस नए फीचर का नाम चैलेंजर रखा है।
कैसे करेगा काम
नए फीचर का प्रयोग करने के लिए यूजर्स को कुछ चुनौतियाँ दी जाएंगी। चैलेंज के अनुसार ही यूजर्स को रील बनानी होगी। रिल पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर यूजर्स को पैसे मिलेंगे। एक एक्जांपल के माध्यम से इसे समझते हैं। अगर कीसी यूजर्स की पांच रील 100 से अधिक दर्शक देखते हैं तो उसे करीब 20 डालर रुपए मिलेंगे। यानी की भारत के लगभग 1547 रुपए। अगर यूजर की 20 रील को 500 व्यू मिलते हैं तो उसे 100 डॉ़लर मिलेगा। यानी की लगभग 7,733 रुपये की कमाई होगी। महीने में आपकी रैंकिंग भी डिसाइड की जाएगी।
महीने में कमा सकते हैं लाखो
फीचर से संबंधित जानकारी के अनुसार पैसे नाम देने की प्रक्रिया पर अभी डिसकश चल रहा है। फेसबुक से मिली जानकारी के अनुसार अब आप रील पर मिलने वाले व्यू के हीसाब से पैसा कमा पाने में सक्षम होंगे। कंटेट के कॉपी पेस्ट करने पर आपकों कोई पैसा नहीं मिलता है। आपकों ओरिजिनल कंटेंट पर ही रील बनाना होगा। फेसबुक ने इसके लिए गाइडलाइ जारी की है।


Click it and Unblock the Notifications