सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने के हाजिर भाव में आज थोड़ी नरमी देखी जा रही है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने के हाजिर भाव में आज थोड़ी नरमी देखी जा रही है। वहीं चांदी के हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिल रही है।

सर्राफा बाजारों में आज यानी 9 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 52412 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 283 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है। चांदी आज 66128 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52412 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 52202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48009 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 39309 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66128 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
धनतेरस पर सोने की डिमांड हो सकती काफी अधिक
वहीं दूसरी ओर देशभर के आभूषण विक्रेता इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में देश के आभूषण उद्योग में रिकवरी देखने को मिलेगा। वे इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि इकोनॉमी एक बार फिर से बाउंस बैक करेगी और डिमांड बढ़ने से इस साल धनतेरस के दौरान उनकी बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी। देश के आभूषण उद्योग को उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 70 फीसद तक का बिजनेस इस इंडस्ट्री में देखने को मिल सकता है। सोने की ज्यादा कीमतों के बावजूद ज्वेलर्स इस त्योहारी सीजन में खुदरा बिक्री के फिर से गति पकड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि भारत में हमेशा से त्योहारों के दौरान सोने को काफी महत्व दिया जाता रहा है। धनतेरस, दिवाली और आने वाले शादी-विवाह के मौसम में तो सोने की डिमांड काफी अधिक देखने को मिलती है।
पिछले साल के मुकाबले 70 फीसद तक बिजनेस की उम्मीद
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेएफ) के चेयरमैन के मुताबिक इस त्योहारी सीजन की शुरुआत से फुटफॉल और बिक्री में क्रमिक बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। महामारी से जुड़ी अनिश्चितताओं के बावजूद पिछले कुछ दिनों में इसमें और अधिक वृद्धि देखने को मिली है। इससे हमारे अंदर यह उम्मीद पैदा हुई है कि हम धनतेरस के दौरान पिछले साल के मुकाबले 70 फीसद तक बिजनेस कर पाएंगे।
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मैनेजिंग डायरेक्टर (इंडिया) ने कहा कि करोड़ों भारतीयों का ऐसा मानना है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना खरीदने से उनके भाग्य एवं संपत्ति में वृद्धि होगी। इस सेंटिमेंट के आधार पर धनतेरस के दौरान अच्छी-खासी खरीदारी की उम्मीद है। इससे महामारी की वजह से लंबे समय से डिमांड में कमी की मार झेल रहे उद्योग को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल देश में सोने की कीमत 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications