नई दिल्ली, अगस्त 25। अगर आप बाजार के भाव से सस्ता सोना खरीदने की तलाश मे हैं तो यह खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचने की योजना के दूसरी सीरीज शुरूआत कर दी है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीदने का बिन्डो 22 अगस्त 2022 से 26 अगस्त 2022 तक खुला रहेगा। आरबीआई ग्राहको को दोबारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मौका दे रही है। रिजर्व बैंक इस स्कीम को 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23' की सीरिज 2 के अंतर्गत लाई है। बॉन्ड खरीदने की पहली सीरीज 20 जून 2022 से 23 जून 2022 तक खुली थी।
ऑनलाइन गोल्ड बॉन्ड खरीदने का तरीका
बैंक व्यक्तियों को नेट बैंकिंग के माध्यम से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में ऑनलाइन निवेश करने का ऑप्शन देते हैं,
- अपने नेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें
- अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से नेट बैंकिंग सेवाओं में लॉग इन करें। सॉवरेन बॉन्ड खरीदने के लिए नेट बैंकिग सुविधा का होना जरूरी है। अगर आपके पास नेट बैंकिंग का लॉग इन क्रेडेंशियल्स नहीं है तो आप बैंक के सहयोग से इसे तुरन्त प्राप्त होगा।
- लॉग इन करने के बाद मुख्य मेनू से 'ई-सेवा' के विकल्प को चुनें और फिर वहा से 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड' को चुनना है।
- पहली बार बॉन्ड खरीदने वाले ग्राहको को 'रजिस्टर' के विकल्प का चयन करना होगा और भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित 'नियमों और शर्तों' को पढ़ना होगा और फिर 'आगे बढ़ें' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
डीमैट खाता के लगेंगे डिटेल
- एसजीबी योजना के लिए आवश्यक विवरण के रूप में डिमैट एकाउंट होस्ट एनएसडीएल या सीडीएसएल से डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट का विवरण दर्ज करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाद, ग्राहक को हेडर टैब से क्रय विकल्प पर क्लिक करना होगा। जो लोग पहले से ही रजिस्टर्ड है वे पंजीकरण की प्रक्रिया को छोड़ सकते हैं और सीधे हेडर टैब को चुन कर 'खरीदने' को प्रोसेस कर सकते हैं।
- नए पेज पर सब्सक्रिप्शन की वैल्यू और नॉमिनी का डिटेल भरना होगा
- अंत में, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निवेशक को अपने मोबाइल फोन पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को दर्ज करना होगा।
क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
एसजीबी सरकारी बॉन्ड हैं जिनको सोने के ग्राम में मूल्यांकित किया जाता है। एसजीबी भौतिक सोना न रखने के वावजूद सोने में निवेश का एक विकल्प हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक एसजीबी जारी करता है। ये बांड, जो एक वित्तीय वर्ष में कई बार जारी किए जाते हैं। रिजर्व बैंक ने एसजीबी के निर्गम मूल्य को 5,197 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित किया है। हालाँकि, ऑनलाइन खरीदने वाले ग्राहकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications