नई दिल्ली, अक्टूबर 25। अगर आप सस्ते में सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। बता दें कि आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम 2021-22 की सातवीं किश्त सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गयी है। आप एसजीबी में सोमवार 25 अक्टूबर 2021 से 29 अक्टूबर तक निवेश कर सकते हैं। यानी निवेशकों को पांच दिनों की अवधि के लिए एसजीबी खरीदने का मौका मिलेगा। एसजीबी भारत सरकार की तरफ से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जारी करता है।
मिलता है ब्याज
वेल्थ प्लानर्स इन बॉन्ड्स में निवेश की सलाह देते हैं। बता दें कि इन बॉन्ड्स पर ब्याज मिलता है। गोल्ड बॉन्ड नॉन-फिजिकल फॉर्म में सोना खरीदने का एक लोकप्रिय उपकरण है। गोल्ड बांड स्कीम 2021-22 की सातवीं किस्त में एक ग्राम सोने के मूल्य के बराबर का मूल्य 4,765 रु प्रति यूनिट तय किया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के रेट के अनुसार इस समय 24 कैरेट वाले सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 48048 रु हैं। इस हिसाब से एसजीबी की फॉर्म में काफी सस्ता सोना मिल सकता है।
तीन और बार मिलेगा मौका
जो निवेशक 29 अक्टूबर तक एसजीबी को सब्सक्राइब करेंगे, उन्हें बॉन्ड जारी करने की तारीख 2 नवंबर, 2021 निर्धारित की गई है। मौजूदा सीरीज के बाद, गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने के लिए चालू वित्त वर्ष में तीन और बार मौका मिलेगा। यानी आरबीआई की तरफ से चालू वित्त वर्ष 2021-22 में तीन और बार एसजीबी इश्यू लाया जाएगा।
कैसे तय होता है प्राइस
आपको बता दें कि मुंबई स्थित इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की तरफ से जारी पिछले तीन वर्किंग डेज के लिए 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव की सिम्पल एवरेज के आधार पर एसजीबी की प्रत्येक किश्त का प्राइस रुपये में तय किया जाता है। ये तीन दिन सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के होते हैं। एसजीबी पर डिस्काउंट भी मिलता है।
कितना मिलता है डिस्काउंट
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार उन ग्राहकों को जो गोल्ड बॉन्ड योजना में ऑनलाइन निवेश कर रहे हैं (जिसमें भुगतान किसी भी डिजिटल तरीके से किया जाता है) प्रति यूनिट 50 रु की छूट लागू होती है। ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 योजना की सातवीं किश्त में प्रति यूनिट का प्राइस 4,715 रु प्रति ग्राम होगा।
6 साल पहले हुई थी शुरुआत
एसजीबी की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य भारतीय सोने की बचत को सोने के निवेश के रूप में आगे बढ़ाना था। इसके अलावा अन्य सोने के निवेशों के विपरीत, इन गोल्ड बॉन्ड्स पर आपको ब्याज इनकम मिलती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक तरह का पेपर गोल्ड होता है। इसे सरकार आरबीआई के जरिए खरीदारों को ऑनलाइन गोल्ड बेचती या आवंटित करती है। आप कम से कम 1 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 8 वर्ष के लिए किया जाता है। मगर आप 5 साल के बाद अपना निवेश किया पैसा निकाल सकते हैं। अगर आप 5 साल या उसके बाद अपना निवेश नहीं निकालते हैं, तो सरकार 8 साल पूरा होने पर 24 कैरेट गोल्ड के हिसाब से पैसा आपके बैंक खाते में भेज देगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
