नई दिल्ली जून, 23। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को ब्रिक्स देशों के व्यापार मंच को संबोधित करते हुए कहा कि रूस में भारतीय रिटेल स्टोर श्रृंखला शुरू करने और रूस की आईटी कंपनियों को भारत में फर्म स्थापित करने के संबंध में मास्को और नई दिल्ली के बीच बातचीत चल रही है। ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने रूसी व्यापार मंडलियों और ब्रिक्स देशों के व्यापारिक समुदाय के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल की। रूस में भारतीय रिटेल चेन स्टोर खोलने, भारतीय बाजार में चीनी कारों, उपकरणों और मशीनरी की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बातचीत चल रही है। पिछले ही महीने रूस सऊदी अरब को पछाड़कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बना था।
पुतिन ने क्या घोषणा की
पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स देशों में रूस की उपस्थिति भी बढ़ रही है जो सभी देशों के आपसी और व्यापारिक सहयोग के लिए अनुकूल साबित होगा। रूसी राष्ट्रपति ने बताया "चीन और भारत के साथ तेल निर्यात की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। कृषि के क्षेत्र में भी रूस ब्रिक्स देशों को बड़ी मात्रा में उर्वरक निर्यात करता है। रूसी आईटी कंपनियां भारत और दक्षिण अफ्रीका में अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रही हैं, और हमारे उपग्रह ब्राजील के 40 मिलियन लोगों को टीवी प्रसारण प्रदान करते हैं "।
युद्ध के बावजूद रूस का व्यापार बढ़ा है
स्विट्जरलैंड ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूस से सोना आयात किया है। स्विस फेडरल सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन के आंकड़ों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड ने मई में रूस से 3 टन से ज्यादा सोना आयात किया था। फरवरी के बाद दोनों से देशों के बीच यह पहली शिपमेंट थी। यूरोपीय बाजार में रूसी तेल और गैस का मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। यूरोपीय बाजार युद्ध शुरू होने के बाद से ही रुस के सोने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही हैं।
भारत को क्या होगा फायदा
भारत में चीन और अमेरिकी आईटी कंपनियों का दबदबा हैं। भारतीय कंपनियां इन दोनों देशों के फर्म के आगे अपना बिजनेस बढ़ाने में असक्षम रही हैं। रुस के आईटी कंपनियों के भारत आने से भारतीय लोगों को और देश की कंपनियों को फायदा दो तरह से फायदा हो सकता है।
पहला- भारतीय कंपनियां रुस के कंपनियों के साथ मिल कर अपना व्यापार बढ़ा सकती हैं.
दूसरा- बाजार में चाइना और अमेरिका की मोनोपॉली खत्म होगी, प्रतिस्पर्धा बढ़ने से आईटी प्रोडक्ट्स के दाम भी कम होंगे.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
