ओप्पो स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए शानदार ऑफर है। ओप्पो ने अपने बजट स्मार्टफोन ओप्पो A15 के दाम में भारी कटौती कर दी है।
नई दिल्ली: ओप्पो स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए शानदार ऑफर है। ओप्पो ने अपने बजट स्मार्टफोन ओप्पो A15 के दाम में भारी कटौती कर दी है। जी हां चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने चार स्मार्टफोन्स के दाम कम करने का फैसला लिया है। शुरु हुई Black Friday Sale, स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 12000 रुपये तक का डिस्काउंट

ओप्पो के जिन फोन की कीमतें 2,000 रुपये तक कम हुई हैं उनमें ओप्पो F17, ओप्पो A15, ओप्पो A12 और ओप्पो रेनो 3 प्रो शामिल हैं। बता दें कि ओप्पो कम की गई कीमतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की खरीद पर लागू होंगी। बता दें कि इन चारों फोन की कीमतों में कटौती स्थाई तौर पर हुई है।
कटौती के बाद जानिए ओप्पो की इन 4 फोन की नई कीमतें
ओप्पो F17 को अब 18,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 18,990 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। ओप्पो A15 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी वेरियंट को अब 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 9,490 रुपये थी। वहीं 3 जीबी रैम और 32 जीबी मॉडल को अब 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Oppo A12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी मॉडल की कीमत अब 8,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 9,490 रुपये थी। आखिरी फोन Oppo Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल को अब 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 25,990 रुपये थी। वहीं 256 जीबी वेरियंट को 2,000 रुपये की कटौती के साथ अब 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत पहले 29990 रुपये थी।
ओप्पो A12 की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी-पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 17 घंटे का बैटरी बैकअप देती है।
ओप्पो रेनो 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन
ओप्पो ने इस फोन में 6.7 इंच का सुपर ई3 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का डुअल पंचहोल कैमरा मिला है। कैमरा की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें अल्ट्रा डार्क मोड, 5 एक्स हाइब्रिड जूम और 20 एक्स डिजिटल जूम दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
