ओप्पो स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए शानदार ऑफर है। देश की ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने ओप्पो के स्मार्टफोन पर सेल की शुरू की है, जिसका नाम ओप्पो डेज सेल है।
नई दिल्ली: ओप्पो स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए शानदार ऑफर है। देश की ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने ओप्पो के स्मार्टफोन पर सेल की शुरू की है, जिसका नाम ओप्पो डेज सेल है। तो अगर आप भी ओप्पो ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट सेल का मजा ले सकते है। 8 फरवरी से शुरु हुई है सेल जो कि चार दिनों तक 11 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है और इसमें बजट से लेकर मिड-रेंज तक के हैंडसेट शामिल हैं तो आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि किस मॉडल पर कितने रुपये की छूट मिल रही है।

ओप्पो A33 पर 15 प्रतिशत की छूट
इस ओप्पो मोबाइल फोन को सेल में 15 प्रतिशत की छूट के बाद 10,990 रुपये (एमआरपी 12,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन में 90 हर्ट्ज पंच होल डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर , 13 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। इस फोन पर एक्सट्रा बचत करना चाहते हैं तो बता दें कि एक्सचेंज या फिर प्रीपेड ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी है।
ओप्पो रेनो 2 पर भी छूट
ओप्पो रेनो 2 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट से लैस इस ओप्पो मोबाइल फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को वैसे तो 2 प्रतिशत की छूट के बाद 38,990 रुपये (एमआरपी 39,990 रुपये) में बेचा जा रहा है लेकिन आप अगर चाहें तो 12 हजार रुपये की बचत इस फोन पर कर सकते हैं। बता दें कि एक्सचेंज या फिर प्रीपेड ट्रांजैक्शन पर 12,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
ओप्पो A53
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस इस फोन में जान फूंकने के लिए 5000 mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इस ओप्पो फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18 प्रतिशत की छूट के बाद 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। एक्सट्रा बचत इस फोन के साथ करना चाहते हैं तो बता दें कि आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।
ओप्पो F17
स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0, क्वाड रियर कैमरा सेटअ, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 4015 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19 प्रतिशत की छूट के बाद 16,990 रुपये (एमआरपी 20,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। बता दें कि आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।
ओप्पो A11K
इस बजट स्मार्टफोन में ग्राहकों को डुअल रियर कैमरा सेटअप, 4230 एमएएच की दमदार बैटरी, 6.22 इंच एचडी+ डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो सेल में इस फोन को 2500 रुपये के डिस्काउंट के बाद 8,490 रुपये में बेचा जा रहा है, इस फोन की एमआरपी 10,990 रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
