
Gold Reserve in India : आपने सुना होगा कि भारत को एक समय सोने की चिड़िया कहा जाता था। ये गलत नहीं है। दरअसल भारत के पास बहुत सोना था। इस सोने को समय-समय पर लूटा गया। 1739 में फारसी शासक नादिर शाह और उसके अलावा अंग्रेजों ने भारत से खूब सारा सोना विदेश में पहुंचाया। मगर बावजूद इसके स्थिति यह है कि भारत कई देशों से अभी भी ज्यादा सोना रखता है। भारत में लोगों ने बैंकों, आलमारियों और तिजोरियों में काफी सोना रखा हुआ है। ये सोना इतना है कि कई देशों की जीडीपी भी इससे कम है।

महिलाओं के पास रिकॉर्ड सोना
भारतीय महिलाओं को अपने पास सोना रखने का काफी शौक होता है। ये बात जाहिर है कि कई वजहों से भारतीय महिलाओं के पास बहुत सारा सोना होता है। अब इसी मामले पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिलाओं के पास करीब 25000 टन सोना है। इतने गोल्ड की वैल्यू आपको हैरान कर सकती है। दरअसल 25000 टन सोने की वैल्यू आज के समय में है 1.4 ट्रिलियन डॉलर। ये करीब 107 लाख करोड़ रु बनते हैं।
कई देशों के गोल्ड रिजर्व से अधिक सोना है भारत के पास
भारत के पास इतना सोना है कि कई बड़े और टॉप देशों हमारे देश से पीछे हैं। 2021 में जहां एक और चीन में 673 टन गोल्ड ज्वेलरी खरीदी गई, तो वहीं भारत में यह आंकड़ा 611 टन सोने का रहा। भारत में तो एक ही खास दिन (अक्षत तृतीया) पर 40 टन सोना तक खरीद लिया जाता है। फिर से लौटते हैं भारतीय महिलाओं के पास मौजूद गौल्ड की क्वांटिटी पर। भारतीय महिलाओं के पास जितना गोल्ड है, वो अमेरिका, जर्मनी और रूस जैसे देशों से ज्यादा है।

पाकिस्तान की जीडीपी है एक-तिहाई
भारतीय महिलाओं के पास जितना सोना है उसकी वैल्यू है 107 लाख करोड़ रु। इसके मुकाबले भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, जिसकी आर्थिक हालत बहुत ज्यादा खराब है, की जीडीपी एक-तिहाई ही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस देश के पास जितना सोना होता है उसकी आर्थिक स्थिति उतनी ही मजबूत होती है। गोल्ड रिजर्व से उस देश की इकोनॉमी को मजबूती मिलती है।
क्या होता है फायदा
दरअसल अधिक सोने का रिजर्व होने से उस देश की करेंसी मजबूत रहती है, जिससे उस देश के लिए इंपोर्ट-एक्सपोर्ट आसानी रहता है। जितना अधिक व्यापार रहता है, उतनी कम महंगाई रहती है। इससे देश की जीडीपी पर सकारात्मक असर पड़ता है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि भारतीयों के पास घरों में जितना सोना रखा है, वो देश की कुल जीडीपी का 45 फीसदी है।
इन देशों का है सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व
भारतीय महिलाओं के पास अमेरिका, जर्मनी समेत 8 देशों के केंद्रीय बैंकों से अधिक सोना है। 2021-22 में अमेरिका के केंद्रीय बैंक के पास 8133.47 टन गोल्ड रिजर्व था। जर्मनी के केंद्रीय बैंक के पास 3358.50 टन, रूस के केंद्रीय बैंक के पास 2301.64 टन और चीन के केंद्रीय बैंक के पास 1948 टन सोना था। वहीं आरबीआई के पास 760.40 टन सोना रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
