Aadhaar Update Online: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख भी अब करीब आ गई है। आपके पास सिर्फ 14 दिसंबर तक का समय है। अगर आप 14 दिसंबर 2023 तक आप अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करते हैं, तो इसके बाद आपको 25 रुपए का चार्ज देना पड़ेगा। अगर आपने पिछले कई सालों से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है, तो अभी भी आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड को अपडेट करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर आपकी जानकारी अपडेटेड नहीं है, तो आपके कई काम अटक सकते हैं। अब तो आधार कार्ड को पैन कार्ड से भी लिंक किया जा रहा है, इसलिए इसमें मौजूद जानकारी का सटीक होना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में अब जमीन बेचने से पहले आपके बायोमेट्रिक का मैच आधार कार्ड से किया जाएगा, उसमें भी अगर डिटेल सही नहीं आती है, तो आपकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी।

ऐसे ही कई और कारण है जिनके लिए आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है। गौरतलब है कि आप अभी अपने आधार कार्ड में मौजूद जानकारी को बिना पैसा दिए अपडेट कर सकते हैं। ये जानकारियां 10 साल पुराने तक के आधार कार्ड में भी आसानी से अपडेट की जा सकती है।
मुफ्त में अपडेट होंगी ये जानकारियां
आपको मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा ऑनलाइन ही मिलेगी। इसके तहत आपका नाम, निवास, जन्मतिथि, लिंग सिंह मोबाइल नंबर के साथ ईमेल भी अपडेट किया जा सकता है। इन सभी डिटेल को आप 14 दिसंबर से पहले बिना शुल्क दिए अपडेट कर सकते हैं।
हालांकि अगर आपको अपने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट करवाना है, तो यह काम सिर्फ आधार सेंटर जाकर ही किया जा सकता है, जो प्रक्रिया आम तौर पर ऑफलाइन होती है।
सरकार का मानना है कि जो आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं और अपडेट नहीं किए गए हैं, उनसे बड़ी आसानी से फ्रॉड किया जा सकता है। अगर आप अपने आधार कार्ड पर मौजूद डिटेल को अपडेट करते हैं, तो आप बड़ी आसानी से धोखाधड़ी के मामलों से भी सुरक्षित रह सकते हैं। अब तो आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर जैसे फीचर्स भी आ गए हैं, जो इसे इस्तेमाल करना और भी ज्यादा आसान और सुरक्षित बना सकते हैं। गौरतलब है की मात्र 50 रुपए का शुल्क देकर आप अपने पुराने कागज के आधार कार्ड को पीवीसी आधार कार्ड में कन्वर्ट करवा सकते हैं।
अगर आप एक्स्ट्रा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं, तो 14 दिसंबर से पहले अपने आधार कार्ड को अपडेट कर लें। अगर आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आधार कार्ड अपडेट करने में दिक्कत है, तो हम यहां पर आपको एक आर्टिकल की लिंक दे रहे हैं। इस आर्टिकल पर क्लिक करके आप बड़ी आसानी से आधार कार्ड अपडेट के बारे में जान सकते हैं। अगर घर में तीन से चार लोगों के आधार कार्ड अपडेट नहीं है, तो 14 दिसंबर से पहले यह काम पूरा करके आप आप लगभग 100 रुपए तक का शुल्क बचा सकते हैं।
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications