नई दिल्ली, अगस्त 9। अगस्त से त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। रक्षाबंधन फिर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में लोग जोर शोर से जुट चुके है और साथ ही सभी बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने भी अपनी पूरी तैयारियां कर ली है। फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डे और अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल की शुरुवात हो चुकी है साथ ही अब कई महीनो तक बहुत सारे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स में सेल और डिस्काउंट ऑफर आते ही रहिंगे। कई लोग सेल से नए प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे होंगे। मगर ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले कुछ बातो का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। नही तो आप भी बड़ी ठगी के शिकार हो सकते है। चलिए जानते है उन जरूरी बातो को।
अप टू का ध्यान दे
ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के होम पेज पर बहुत सारे ऑफर्स दिखते है। जैसे 60 प्रतिशत तक की छूट या फिर 10000 रूपये तक का कैशबैक। इन लाइंस को पढ़ कर आप बहुत खुश हो जाते है। मगर जल्दी जल्दी में समान खरीदने और अप टू का ध्यान न देना आपको बहुत बड़ा नुकसान दे सकता है।
टर्म और कंडीशन को ध्यान से पढ़ ले
बिना टर्म और कंडीशन को पढ़े लोग ज्यादा डिस्काउंट और ऑफर्स को देख शॉपिंग करना शुरू कर देते है। इसलिए उनको बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। उदाहरण के लिए आपको फ्लिप्कार्ट पर यूपीआई पेमेंट पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है और एक कंडीशन यह भी है। यूपीआई आईडी मैनुअली नहीं सब्मिट करानी है। इस तरह की टर्म एंड कंडीशन इसमें रखी जाती है। जिनको आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए।
समान का ओरिजनल कीमत जरूर जांच ले
ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे ज्यादा आपको छूट की आकर्षित करती है। अमेजन हो या फ्लिपकार्ट उन शॉपिंग साइट्स पर किसी भी समान का पुराना मूल्य दिखाया जाता है। उसके बाद उसमे मिल रही छूट का प्राइस।
समान कौन बेच रहा है जरूर देखे
मान लीजिए यदि आप एप्पल या सैमसंग का कोई नया मोबाइल फोन खरीद रहे है तो आप उसमे मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट तो पढ़ ही लेते है। इस बात को शायद ही आप कभी गौर करते होंगे की इस फोन को बेच कोन रहा है । एप्पल का फोन एप्पल ही बेचेगी और सेमसंग का फोन सेमसंग फोन है। अमेज़न व फ्लिपकार्ट जैसी शाॅपिंग साइट्स पर सीधे कंपनी अपना सामान नहीं बेचती है। बल्कि समान को बेचने वाला सेलर अलग होता है।
ऑनलाइन पेमेंट करते समय रखे सावधानी
आप जितने का भी समान खरीदे मगर ऑनलाइन खरीददारी करते समय हमे बहुत ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा जो पेमेंट करने जा रहे है वो सुरक्षित होना चाहिए। बैंक कार्ड्स, यूपीआई आईडी और वाॅलेट इत्यादि को पूरी तरह से सुरक्षित रखें और अपनी निजी डिटेल किसी के साथ भी शेयर न करें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
