नयी दिल्ली। अगर आप भारतीय प्रोडक्ट्स के दीवाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल ऑनलाइन खरीदारी के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म आने वाला है, जिस पर सिर्फ और सिर्फ भारतीय प्रोडक्ट्स बिकेंगे। ये एक फुल इंडियन ई-कॉमर्स पोर्टल होगा, जिसे भारतईमार्केट नाम दिया गया है। इस पोर्टल के पीछे मकसद स्वदेशी चीजों को आगे बढ़ाना और चीन के सामानों को बायकॉट करना है। इससे चीन को सीधी चोट पहुंचेगी। बता दें कि इसके फुल भारतीय होने का इतना ख्याल रखा गया है कि इसमें किसी विदेशी निवेशक का पैसा भी नहीं लगा होगा। पोर्टल का पूरा डेटा भारतीय सर्वर पर ही मौजूदा होगा। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को इस पोर्टल का लोगो लॉन्च होने जा रहा है जबकि इसी साल दिसंबर 2020 ये पोर्टल आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा।
24 घंटे होगा कारोबार
अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट), जो कि देश के व्यापारियों का मुख्य संगठन है, के अनुसार भारतईमार्केट के जरिए पूरे देश के कारोबारियों के बिजनेस में विस्तार होगा। होगा ये कि इस पोर्टल से जो कारोबारी जुड़ेंगे उनकी दुकान 24 घंटे खुलेगी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार 40,000 से ज्यादा छोटे-बड़े कारोबारी संगठन कैट से जुड़े हुए हैं। कैट के साथ 7 करोड़ से ज्यादा व्यापारी जुड़े हैं। इस तरह कैट दुनिया की सबसे बड़ी सप्लाई चेन बनता है। भारतईमार्केट पर देश के अधिकतर कारोबारियों को जोड़ने की कवायद की जाएगी।
क्या होंगे भारतईमार्केट के फीचर्स
जैसा कि जाहिर है कि भारत में ई-कॉमर्स कारोबार काफी तेजी से फल-फूल रहा है। मगर इससे देश के छोटे कारोबारियों को नुकसान हुआ है। नए पोर्टल से छोटे कारोबारियों को अपना सामान बेचने के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस पोर्टल को लॉन्च करने का ऐलान कुछ महीने पहले किया गया था। इस पोर्टल के लिए पिछले कई महीनों से काम जारी है। बता दें कि इस पोर्टल को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, डिलीवरी सिस्टम, क्वालिटी कंट्रोल और डिजिटल पेमेंट तकनीक के साथ तैयार किया गया है। यानी ये एक परफेक्ट टेक्नोलॉजी वाला प्लेटफॉर्म होगा।
कैसे तैयार हुआ है लोगो
30 अक्टूबर को भारतईमार्केट का लोगो लॉन्च होने वाला है। इसके लोगो को एक एड और ब्रांडिंग कंपनी ने डिजाइन किया है। बता दें कि भारतईमार्केट के लोगो को तैयार करने के लिए एक सर्वे किया गया है। सर्वे के बाद ही इस लोगो को तैयार किया गया। सर्वे में कारोबारियों के अलावा ग्राहकों से भी बातचीत की गई। बताया जा रहा है कि पोर्टल का लोगो इस प्लेटफॉर्म के फीचर्स को दर्शाएगा। फुल इंडियन होने के चलते इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि ई-कॉमर्स बिजनेस भारत में काफी जोर-शोर से ग्रोथ हासिल कर रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
