Online Passport Portal Shut: ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल को अगले पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में सभी अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किए जाएंगे। सिर्फ यही नहीं, इस दौरान कोई नया अपॉइंटमेंट शेड्यूल नहीं किया जा सकेगा। 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच जिन आवेदकों के अपॉइंटमेंट्स हैं, उन्हें फिर से अपॉइंटमेंट लेनी होगी। ऑनलाइन सर्विसेज के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ लोकल पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय में भी दिखेगा। सरकार ने इसे जुड़ी हुई क्या जानकारी दी है, आइए आपको डिटेल में बताते हैं।

ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल से जुड़ी सरकार ने दी ये जानकारी
पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जारी एक नोट में ये जानकारी दी गई है कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त 2024, गुरुवार रात आठ बजे से 2 सितंबर, सोमवार सुबह छह बजे तक तकनीकी रखरखाव के लिए बंद रहेगा। इस नागरिकों और सभी MEA/RPO/BOI/ISP/DoP/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं रहेगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इसकी सूचना आवेदकों को समय से पहले ही दे दी जाएगी।'
अपॉइंटमेंट रिशेड्यूल करने में नहीं होगी परेशानी
इस मामले में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यह एक नार्मल और नियमित प्रोसेस है। अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल करने के लिए विदेश मंत्रालय के पास हमेशा औचक योजना होती है। सार्वजनिक केन्द्रित सेवा (जैसे पासपोर्ट सेवा केंद्र) के लिए रखरखाव की योजना हमेशा पहले से बनाई जाती है, ताकि जनता को परेशानी न हो। इसलिए अपॉइंटमेंट रिशेड्यूल करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
इस तरह काम करता है ऑनलाइन पासपोर्ट सर्विस पोर्टल
ऑनलाइन पासपोर्ट सर्विस पोर्टल के जरिए नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने या पासपोर्ट को अपडेट करने के लिए किया जाता है। इस पर देश भर के केंद्रों पर अपॉइंटमेंट बुक किए जाते हैं।
इसके अलावा आवेदन करने के बाद अपॉइंटमेंट लिया जाता है। जिस दिन का अपॉइंटमेंट होता है, उस दिन आवेदकों को पासपोर्ट केंद्रों पर पहुंचना होता है। यहां वे वेरिफिकेशन के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स चेक कराते हैं। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होता है और फिर पासपोर्ट आवेदक के एड्रेस पर पहुंच जाता है।
आवेदक नियमित मोड का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसमें पासपोर्ट 30-45 वर्किंग डे में आवेदक तक पहुंचता है। इसके अलावा अर्जेंट मोड का भी ऑप्शन होता है, जिसमें यह कुछ दिनों में ही आवेदक को पासपोर्ट मिल जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
