Share Price: गुरुवार 21 अगस्त को बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। बाजार के दोनों बेंचमार्क उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आज ट्रेडिंग के दौरान गेमिंग सेक्टर के स्टॉक्स फोकस में बने हुए हैं, इसकी वजह ये है बीते दिन सरकार ने संसद में नया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025,पास कर दिया है जिसमें मनी गेम्स को लेकर कड़े नियम बनाए हैं।

आज कारोबार के दौरान गेमिंग शेयर फोकस में बने हुए जिसमें शामिल हैं: Nazara Technologies, Delta Corp, OnMobile Global।
Nazara Technologies Share Price: आज कंपनी के शेयर 7% तक टूट गए। इसका कारण है सरकार का नया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 है। सुबह 10:10 बजे तक गिरकर 1140 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1221 रुपए पर क्लोज हुआ था।
Delta Corp Share Price: डेल्टा कॉर्प के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 10:21 बजे तक करीब 2% फिसलकर 92 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 93 रुपए पर क्लोज हुआ था। इसके स्टॉक्स गिरने की वजह भी नया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 है।
OnMobile Global Share Price: ऑनमोबाइल ग्लोबल स्टॉक्स सुबह के 10:24 बजे तक करीब 2% फिसलकर 52 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 53 रुपए पर क्लोज हुआ था। इसके शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके स्टॉक्स गिरने की वजह भी नया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 है।
नए बिल से क्या बदलेगा?
खबरों के मुताबिक आने वाले बिल में कई बड़े बदलाव शामिल होंगे-
किसी भी कंपनी या व्यक्ति को असली पैसों वाले गेम चलाने की इजाज़त नहीं होगी।
ऐसे गेम्स का प्रचार-प्रसार पूरी तरह बंद हो जाएगा।
बैंकों और वित्तीय संस्थानों को इन प्लेटफॉर्म्स को पेमेंट की सुविधा देने से रोका जा सकता है।
अगर यह कानून पास हो गया तो देश में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ेगा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
