नयी दिल्ली। क्या आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? अगर हां तो आपके पास एक शानदार आइडिया होान जरूरी है। अगर आपके पैसा है, मगर आइडिया नहीं तो वो हम यहां दिए देते हैं। आप ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल बेच कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही किया एक स्टार्टअप ने। जी हां एक स्टार्टअप ने ऑनलाइन फ्यूल की बिक्री। आज इस स्टार्टअप का कारोबार 100 करोड़ रु है। आप भी इस स्टार्टअप की तरह ही अपना ऑनलाइन फ्यूल बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
तीन दोस्तों ने मिल कर किया शुरू
हम बात कर रहे हैं पेपफ्यूल की। इस स्टार्टअप को नोएडा के दोस्तों ने मिल कर शुरू किया था। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार इनके नाम हैं टिकेन्द्र, प्रतीक और संदीप। पेपफ्यूल स्टार्टअप को सरकार से मान्यता मिल चुकी है। इस स्टार्टअप का बिजनेस है लोगों के दरवाजे पर पेट्रोल और डीजल की डिलिवरी करना। इसके लिए ये ऑनलाइन ऑर्डर लेते हैं। आप भी पेपफ्यूल पर ईंधन के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।
कारोबार पहुंचा 100 करोड़ रु
आज के समय में पेपफ्यूल का सालाना कारोबार ही 100 करोड़ रु का है। बता दें कि ऑनलाइन फ्यूल बेचने का बिजनेस एक दम आइडिया था, जिसे पेपफ्यूल के संस्थापकों ने एक बिजनेस में बदल दिया। हालांकि इस स्टार्टअप की शुरुआत से पहले काफी मेहनत की गयी। टिकेन्द्र के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में लोगों के घर जाकर उनकी राय ली। अधिकतर लोग ऑनलाइन ईंधन खरीदने के लिए ऐप चाहते थे।
डीजल से की शुरुआत
2016 तक सरकार ने पेट्रोल की डिलिवरी की छूट नहीं दी थी। इसलिए पेपफ्यूल ने शुरुआत डीजल से की। बाकी अब हाल ही में सरकार ने पेट्रोल की डिलिवरी की भी इजाजत दे दी है। डीजल से शुरुआत करने वाले पेपफ्यूल के संस्थापकों ने काफी मेहनत की। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल की ऑनलाइन डिलीवरी का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो बता दें कि इसमें काफी जोखिम भी है।
प्रधानमंत्री ऑफिस से मिली मंजूरी
शुरुआत में पेपफ्यूल के संस्थापकों ने पीएमओ (प्रधानमंत्री ऑफिस) को अपने बिजनेस का आइडिया भेजा। वहां से कुछ दिन में मंजूरी मिल गयी। फिर इंडियन ऑयल ने उनसे एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश करने को कहा। इंडियन ऑयल से मंजूरी लेने के बाद उन्होंने बिजनेस की शुरुआत की। उन्होंने अपने बिजनेस का आइडिया इंडियन ऑयल के अलावा भारत पेट्रोलियम, पेट्रोलियम प्रोसेस इंजीनियरिंग सर्विस आदि कंपनियों को भी भेजा था।
आप कैसे करें बिजनेस
आप भी इसी प्रोसेस के तहत अपना ऑनलाइन फ्यूल बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपको इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और पेट्रोलियम प्रोसेस इंजीनियरिंग सर्विस के अलावा सरकारी मदद भी मिल सकती है। हालांकि इसके लिए कम से कम 12 लाख रु के निवेश की जरूरत पड़ सकती है। यदि आपको पैसे की जरूरत है तो सरकार की मुद्रा योजना आपके बहुत काम आ सकती है। इस योजना के तहत बिजनेस शुरू करने और उसे बढ़ाने के लिए लोन मिलता है। मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रु तक का लोन लिया जा सकता है। इनमें यदि आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको शिशु लोन यानी 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी। वहीं किशोर मुद्रा लोन स्कीम के तहत 50 हजार रु से 5 लाख रु तक का लोन मिल सकता है। इसी तरह तरुण लोन कैटेगरी में 10 लाख रु तक की मदद मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications