Old Coin & Notes : अगर पुराने सिक्के या करेंसी नोट जमा करते हैं तो ये आपके लिए काफी लकी हो सकता है। असल में एक मार्केट है जहां से आपको इन सिक्कों के लिए लाखों रुपये मिल सकते हैं। एक बेहद कम रुपये के नोट या सिक्के के बदले आपको मोटी रकम दी जाए तो कैसा रहेगा। ये मार्केट ऐसी ही है। अगर आपके पास ऐसे नोट या सिक्के हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आप इन्हें भारत में ऑनलाइन भी बेचा जा सकता है और बदले में आपको करोड़ों रु मिलेंगे। यहां हम आपको भारत में पुराने नोटों और सिक्कों को ऑनलाइन बेचने और पैसा कमाने के तरीकों के बारे में बताएंगे।

पुराने नोट और सिक्के बेचकर आप कितना कमा सकते हैं
भारत में पुराने सिक्कों और नोटों को बेचकर निश्चित रूप से आप अच्छी खासी रकम हासिल कर सकते हैं। कुछ यूनीक 25 पैसे और 50 पैसे के सिक्के, जिनको बंद कर दिया गया है, पिछले साल देश में 1.5 लाख रुपये तक की कीमत पर बिकने के लिए उपलब्ध थे। कई ऐसे लोग हैं जो कलेक्शन के लिए ऐसी मुद्राओं पर हजारों और लाखों रुपये तक खर्च कर सकते हैं। आपको कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने पुराने सिक्कों या नोटों को लिस्ट करके सीधे उनसे संपर्क करना होगा।
10 पैसे के सिक्के
वे 10 पैसे के सिक्के जो 1957 से 1963 के बीच जारी किए गए हैं, उनकी कीमत आज काफी है। अहम बात यह है कि गणतंत्र भारत में जारी किए गए पहले सिक्के थे। तब सिक्के तांबे के साथ साथ निकल मेटल से तैयार होते थे। उनका वजन करीब 5 ग्राम और व्यास 23 मिमी होता था। उन पर एक तरफ अशोक स्तंभ बना होता था। वहीं दूसरी तरफ इंडिया और भारत लिखा हुआ होता था। देवनागरी लिपि में 10 नए पैसे लिखे हुए थे यानी "रुपये का दसवां भाग" भी लिखा हुआ होता था।

साल भी होता है
मिंटमार्क के साथ साथ सिक्के के नीचे वाले हिस्से पर मिंटिंग (सिक्का ढालने) का वर्ष भी लिखा होता है। इस तरह के कई नोट और सिक्के हैं, जिनकी वैल्यू बहुत अधिक है। कुछ नोट और सिक्के अंग्रेजों के जमाने के हैं। वहीं माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाले सिक्के की भी वैल्यू बहुत अधिक है। आगे जानिए इन सिक्कों को बेचने का तरीका क्या है।
कितनी होगी कमाई
जिन प्लेटफॉर्म की जानकारी हम देने जा रहे हैं, उन पर अन्य सिक्कों की लिस्टिंग देख कर आप कीमतों के बारे में एक आइडिया लगा सकते हैं। सिक्का जितना पुराना और यूनीक होगा, उसे उतना ही ज्यादा कीमत पर बेचा जा सकता है। मान लीजिए कि एक सिक्का जो 1984 में बनाया गया हो, 1998 में बने सिक्के की तुलना में अधिक वैल्यू वाला हो सकता है।

कॉइनबाजार
कॉइनबाजार एक ऐसी वेबसाइट है जहां आप प्राचीन वस्तुओं के साथ साथ पुराने सिक्के और नोट भी बेचने के लिए लिस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक साइट पर जाएं। ऊपर की ओर दाएं कोने पर "स्टोर मैनेजर" पर क्लिक करें। रजिस्टर करने के लिए, अपनी ईमेल आईडी और एक पासवर्ड दर्ज करें। फिर रजिस्टर पर क्लिक करें। अब आप करेंसी की तस्वीर, डिटेल और कीमत अपलोड करके पुराने सिक्कों की लिस्ट बनाना शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications