Onion Paste Business Idea: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी तेज हो गई है और ऐसे में खाने-पीने की पैक की हुई चीजें जैसे खासतौर पर मसाले और पेस्ट की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। बिना प्याज के किचन अधूरा सा लगता है। आपको ज्यादातर वेज और नॉनवेज डिश बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। बिना प्याज के पेस्ट के खाने का टेस्ट उतना अच्छा नहीं हो पाता है। ऐसे में जिंजर गार्लिक के साथ अब लोगों में प्याज की पेस्ट की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। प्याज का पेस्ट खरीदने से उनकी काफी सारी मेहनत और उसे बनाने में लगने वाला समय बच जाता है।
ऐसे में आप प्याज की प्रोसेसिंग करके शानदार पेस्ट बना सकते हैं और आजकल ये बिजनेस काफी फायदा देने वाला बन गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं है। इसमें आप कम पैसे लगाकर मोटी कमाई भी कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए ओनियन प्रोसेसिंग के लिए जिस यूनिट का इस्तेमाल किया जाता है, वह आप बड़ी आसानी से लगा सकते हैं।

क्यूं है ये बिजनेस इतना फायदेमंद
अक्सर प्याज के दाम बढ़ जाते हैं, तो भी लोग इसे इस्तेमाल करना कम कर देते हैं। ऐसे में प्याज की पेस्ट की मांग लोगों में जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है, क्योंकि यह लोगों को किफायती कीमत में मिल जाता है। देश में प्याज की जबरदस्त खपत भी होती है। वहीं अगर बात की जाए पैदावार की तो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में प्याज की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। प्याज का पेस्ट बनाने का यह फायदा भी है कि इसे लंबे समय तक रखा जा सकता है और यह खराब भी नहीं होता है। इसे ऐसी जगह सप्लाई करना भी काफी आसान हो जाता है, जहां पर मौसम की वजह से प्याज की फसल खराब हुई हो और वहां प्याज काफी महंगी हो।
किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले सबसे बड़ी टेंशन लागत की होती है। लेकिन खादी ग्रामउद्योग आयोग द्वारा प्याज का पेस्ट बनाने के बिजनेस पर एक प्रोजेक्ट रेडी किया गया है। इसके मुताबिक आप यह बिजनेस मात्र 4.19 लाख रुपए लगाकर शुरू कर सकते हैं। इसमें 1 लाख रुपए शेड बनाने के लिए लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह बिजनेस शुरू करने के लिए 300 से 500 स्क्वायर यार्ड का एरिया चाहिए होगा।
इसमें 1.75 लाख रुपए इक्विपमेंट्स के लिए लगते हैं। इनमें आपको स्टेरलाइजेशन टैंक, आटोक्लेव स्टीम कूलर, फ्राइंग पैनऔर डीजल से बनी हुई भट्टी के साथ कई दूसरे इक्विपमेंट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा बिजनेस को सुचारू रूप से चलने के लिए आपको 2.5 से 3 लाख रुपए के बीच की रकम लगेगी।
अगर आपके पास एक साथ इतने पैसे नहीं है तो भी परेशान होने की कोई बात नहीं है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, तो भारत सरकार की मुद्र स्कीम जैसी योजनाओं के तहत आसानी से लोन ले सकते हैं और अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अगर आप पूरे पोटेंशियल के साथ प्याज के पेस्ट को प्रोड्यूस करते हैं, तो 1 साल में करीब 7.5 लाख रुपए की बिक्री कर सकते हैं। इनमें सारे खर्चे घटाने के बाद आपके करीब 1.75 लाख रुपए मिलेगा और आपका नेट प्रॉफिट 1.5 लाख रुपए के करीब हो सकता है।
पैकिंग भी है जरूरी
प्याज का पेस्ट बन जाने के बाद उसकी बेहतर और आकर्षक पैकिंग करना बहुत जरूरी है। आजकल लोग प्रोडक्ट डिजाइनर पैकिंग के अनुसार खरीदने हैं इसलिए बढ़िया पैकेजिंग वाले प्रोडक्ट ज्यादा बिकते हैं। अच्छी पैकेजिंग देखकर लोगों को प्रोडक्ट क्वालिटी पर भरोसा करने में आसानी होती है।
मार्केटिंग के ये हैं सबसे सही तरीके
मार्केटिंग के लिए आप सोशल मीडिया का सहारा भी ले सकते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे बजट बढ़ता है तो आप अपनी कंपनी की वेबसाइट बनाकर अपने प्रोडक्ट का प्रचार कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ब्रांड पर भी अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करवा सकते हैं, जिससे आप बड़ी आसानी से देश के हर कोने में अपने प्रोडक्ट को पहुंचा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications