नई दिल्ली। देश में ऐसा भी किसान है, जिसने कर्ज लेकर खेती की और एक कुछ ही दिनों में करोड़पति बन गया। जी हां जहां प्याज के दाम बढ़ने से लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं देश का एक किसान ऐसा भी जो करोड़पति बन गया। इस किसान के पास केवल 10 एकड़ जमीन थी। इलाके में सिचांई के लिए पानी की कमी हो रही थी। ऐसे में इस किसान ने प्याज पर दांव लगाया। इस किसान ने 15 लाख रुपये का कर्ज लिया। इसके बाद 10 एकड़ जमीन पट्टे पर ली। इसके बाद इस 20 एकड़ जमीन पर प्याज की खेती शुरू की। अचानक प्याज के दाम आसमान पर पहुंचे और देखते देखते यह किसान करोड़पति बन गया। अब स्थिति यह है कि आसपास के इलाके के लिए यह किसान एक रोल मॉडल बन गया। दूर दूर से लोग इनसे मिलने आ रहे हैं। वहीं किसान का कहना है कि सबसे पहले कर्ज पटाने के बाद फिर घर को ठीक कराएंगे। लेकिन प्याज की खेती लगातार जारी रखेंगे। आइये जानते हैं इस रोल मॉडल किसान के बारें में ....
कर्नाटक का है यह किसान
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के डोड्डासिद्वावनहल्ली के रहने वाले किसान मल्लिकार्जुन इस बार प्याज के रेट बढ़ने के चलते करोड़पति बन गए हैं। मल्लिकार्जुन ने उस वक्त खेती पर ध्यान बढ़ाया जब उनके आसपान के ज्यादातर किसान खेती का काम छोड़ रहे थे। खेती का काम छोड़ने का सबसे बड़ा कारण भूमिगत पानी में कमी आना था। इस दौर में मल्लिकार्जुन ने गांव के किसानों की 10 एकड़ जमीन को पट्टे लिया। इनके पास पहले से ही 10 एकड़ जमीन थी। इस प्रकार इन्होंने करीब 20 एकड़ जमीन पर प्याज की खेती की शुरुआत की। इसके लिए मल्लिकार्जुन ने 15 लाख का कर्ज भी लिया। मल्लिकार्जुन ने प्याज का खेती का यह काम वर्ष 2004 से शुरू किया था। बीते साल तक तो मल्लिकार्जुन को प्याज की खेती से कोई खास फायदा नहीं हो रहा था। फिर भी उन्होंने प्याज की खेती बंद नहीं की।
इस बार हुई रिकॉर्ड तो प्याज की फसल
मीडिया में आई खबरों के अनुसार मल्लिकार्जुन के लिए इस बार प्याज की खेती भाग्य बदलने वाली रही। मल्लिकार्जुन के अनुसार अक्टूबर तक प्याज की कीमतें कम होने से उनको चिंता थी कि कर्ज कैसे पटाएंगे। लेकिन अचानक नवंबर की शुरुआत से ही प्याज की कीमतें बढ़ने लगीं। यह पहले 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक गईं और कुछ ही दिनों में यह कीमतें 12,000 रुपये प्रति क्विंटल तक चली गईं।
ऐसे बने मल्लिकार्जुन करोड़पति
मल्लिकार्जुन के पास करीब 240 टन प्याज की फसल थी। इतनी फसल लगभग लगभग 20 ट्रक के बराबर होती है। इन्होंने महंगे दाम पर इस प्याज की फसल को बेचा और देखते देखते ही वह करोड़पति बन गए। मल्लिकार्जुन ने प्याज की खेती के लिए 15 लाख रुपये का निवेश कर्ज लेकर किया था। जिस दिन उन्होंने प्याज की खेती शुरू की थी उनको लगता था कि इस सीजन में 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का मुनाफा होगा। लेकिन प्याज के बढ़े हुए रेट के चलते वह एकदम से करोड़पति बन गए।
अचानक मल्लिकार्जुन बन गए रोल मॉडल
मल्लिकार्जुन अब अपने इलाके के बड़े रोल मॉडल बन गए हैं। उनका गांव बेंगलुरु से 200 किलोमीटर दूर है। इस गांव का नाम चित्रदुर्ग है। अब वह इस क्षेत्र में एक तरह से रोल मॉडल बन गए हैं। मल्लिकार्जुन का कहना है कि मिले पैसों से वह सबसे पहले अपना कर्ज पटाएंगे। इसके बाद उनका अरमान एक अच्छा घर तैयार करने की है। इसके बाद वह खेती लायक जमीन और खरीदेंगे, जिससे वह अपने खेती के कारोबार को और बढ़ा सकें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications