नई दिल्ली, जुलाई 16। वनप्लस ब्रांड का दमदार वनप्लस 10आर 5जी अमेज़न इंडिया पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ये अपने मार्केट रेट से कम कीमत पर उपलब्ध है। जो कोई भी इस नये प्रीमियम वनप्लस स्मार्टफोन को खरीदना चाहता है, उसे 4,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन पर यह ऑफर 80 वाट और 150 वाट दोनों चार्जिंग विकल्पों पर मिल रहा है। आगे जानते हैं ऑफर की बाकी डिटेल।
3000 रु का कूपन ऑफर
अमेजन इंडिया पर वनप्लस 10आर 5जी पर ग्राहकों के लिए 3,000 रुपये का कूपन ऑफर पेश किया गया है। इसे इंस्टैंट डिस्काउंट पाने के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके अलावा आईसीआईसीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये का कार्ड ऑफर भी दिया जा रहा है। मालूम हो कि भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है।
कितने में मिलेगा फोन
ऊपर बताए गए दोनों ऑफर्स को मिला दिया तो स्मार्टफोन की कीमत घट कर 34,999 रुपये रह जाएगी। ऑफर के तहत 80 वाट चार्जिंग ऑप्शन का 12 जीबी रैम वैरिएंट भी खरीदारी के लिए उपलब्ध है। इसे 42,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। मगर ऑफर के तहत आप इसे 38,999 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। वनप्लस 10आर 150 वाट सुपरवीओओसी इंड्योरेंस एडिशन को कंपनी ने 43,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। मगर इसे आप इस समय अमेजन इंडिया से 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
कैसे है फीचर्स
अब बात करते हैं फोन के फीचर्स की। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8100-मैक्स एसओसी है। ये 12 जीबी तक रैम के साथ उपलब्ध है। आपको इसमें 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। 80 वाट चार्जिंग वैरिएंट 5000 एमएएच बैटरी से लैस है, जबकि 150 वाट वेरिएंट 4500 एमएएच बैटरी के साथ मिलेगा।
कैसा है कैमरा
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मैन कैमरा 50 मेगापिक्सेल, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए 10 आर में 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फ्लिपकार्ट पर ऑफर
फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के दौरान मोटोरोला के कई फोन कम कीमत पर उपलब्ध हैं। जैसे कि मोटो जी42 की कीमत केवल 13,999 रु है। वहीं खरीदार मोटो जी60 और मोटो जी31 को 15,000 रुपये से कम पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, 5 जी सपोर्ट वाला सैमसंग गैलेक्सी एफ23 14999 रुपये में उपलब्ध है। सैमसंग फोन्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में सैमसंग गैलेक्सी एफ22 और गैलेक्सी एफ12 पर छूट मिल रही है। आप रियलमी के फोन्स पर भी गौर कर सकते हैं। इसके रियलमी सी35, रियलमी नारजो 50 ए और रियलमी नारजो 50 पर छूट मिल रही है। इसके अलावा, माइक्रोमैक्स इन नोट 2 भी छूट के साथ बिक रहा है। फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के दौरान शाओमी के भी कई फोन हैं। पोको एम4 प्रो 5जी 25% छूट के बाद 14,999 रुपये में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications