नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई पर सबसे ज्यादा असर पड़ा था। लेकिन इसने एक मौका भी उपलब्ध कराया है। सरकार ने इस मौके का पूरा फायदा उठाकर सभी ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। सरकार अब कक्षा 1 से लेकर 12 तक के लिए एक चैनल लांच करेगी। यानी 'वन क्लास-वन चैनल' की शुरुआत की जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन जगहों के बच्चों को मिलेगा, जहां अभी तक अच्छी शिक्षा की सुविधाएं पहुंच नहीं पाई हैं। सरकार इसके लिए पीएम ई-विद्या को तुरंत लॉन्च कर रही है।

पांचवीं किस्त का बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आर्थिक पैकेज की आखिरी और पांचवी किस्त में इसका ऐलान किया है। इनमें टेक्नोलॉजी ड्रिवन एजुकेशन के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इसके तहत पीएम ई-विद्या को तुरंत लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोग्राम डिजिटल या ऑनलाइन शिक्षा के लिए होगा। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल शिक्षा के लिए दीक्षा प्रोग्राम होगा। इसमें सभी कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट और क्यूआर कोड एनर्जाइज्ड यह वन नेशन, वन डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इसके अलावा कक्षा 1 से 12 के लिए प्रति क्लास एक डेडिकेटेड टीवी चैनल होगा। इस प्रोग्राम में रेडियो, पॉडकास्ट, कम्युनिटी रेडियो का काफी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं दिव्यांगों के लिए भी विशेष ई-कंटेंट तैयार किया जाएगा। इसके तहत टॉप 100 विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत के लिए 30 मई तक अनुमति दे दी जाएगी।
मनोदर्पण प्रोग्राम की शुरुआत
पीएम ई-विद्या के अलावा मनोदर्पण प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। यह छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट के लिए होगा। उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बेहतरी के लिए यह होगा और इसे तुरंत लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल, बचपन और शिक्षकों के लिए नया राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और शैक्षणिक फ्रेमवर्क लॉन्च किया जाएगा। यह वैश्विक और 21वीं सदी की स्किल जरूरतों के साथ एकीकृत होगा। इन सब कदमों के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐलान हुआ है। नेशनल फाउंडेशन लिट्रेसी एंड नुम्रेसी मिशन लाया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चा कक्षा 5 में 2025 तक लर्निंग लेवल और आउटकम को प्राप्त कर ले। इसे दिसंबर 2020 तक लॉन्च कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
