One Nation One Rate: हमारे देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमत भी अलग होती है, सोने और चांदी के रेट पर हर राज्य के अलग-अलग टैक्स होता है। जल्द पूरे देश में 'वन नेशन, वन रेट' पॉलिसी लागू होने जा रही है। इसके बाद आप देश में कहीं भी सोना खरीदें आपको सोने का रेट एक ही मिलेगा। इसे लागू करने के लिए देशभर के तमाम बड़े ज्वैलर्स भी सहमत हो गए हैं। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

क्या है वन नेशन वन रेट पॉलिसी' ?
'वन नेशन वन रेट पॉलिसी' भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित एक योजना है। इससे सरकार का मकसद है पूरे देश में सोने की कीमते समान करना है। अभी मौजूदा दौर मे सोने-चांदी की खरीद बिक्री MCX पर होती है, लेकिन अब सर्राफा बाजार के लिए भी एक एक्सचेंज बन जाएगा। इस एक्सचेंज को बनाने की मांग काफी समय से हो रही थी। इस योजना पर अमल करने के लिए सरकार नेशनल लेबल पर एक बुलियन एक्सचेंज बनाएगी। नेशनल बुलियन एक्सचेंज ही पूरे देश में सोने के दाम तय करेगा।
जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ने किया समर्थन
वन नेशन, वन रेट पॉलिसी को जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ने भी समर्थन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2024 में होने वाली बैठक में इस पर ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। हालांकि, इस पॉलिसी को लागू करने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए गोल्ड इंडस्ट्री नई योजना बना रही है।
इसके अलावा अभी जो ज्वैलर्स सोना बेचने पर कई बार मनमानी कीमतें वसूलते हैं, उस पर भी लगाम लगेगी। देश भर में सोने की एक ही दर लागू करने पर भारत के प्रमुख आभूषण विक्रेताओं से राय ली है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा सितंबर की बैठक में होने की उम्मीद है।
वन नेशन वन रेट को उपभोक्ताओं के लिए सही फैसला कहा जा सकता है। एक ही सोने की दर सुनिश्चित करेगी कि सभी ग्राहकों के साथ समान व्यवहार किया जाए और उन्हें उनके स्थान की परवाह किए बिना एक ही कीमत पर सोने के आभूषण मिलेंगे। पूरे देश में एक ही दर होने से सोने का बाजार और अधिक कुशल हो जाएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications